{"_id":"6815d851928dca49db0ed315","slug":"two-storey-building-was-sealed-in-cantonment-2025-05-03","type":"story","status":"publish","title_hn":"Agra: छावनी में दो मंजिला इमारत की गई सील, फ्री होल्ड भूमि बताकर की थी रजिस्ट्री...जांच की तैयारी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Agra: छावनी में दो मंजिला इमारत की गई सील, फ्री होल्ड भूमि बताकर की थी रजिस्ट्री...जांच की तैयारी
Sat, 03 May 2025 02:18 PM IST
धीरेन्द्र सिंह
अमर उजाला न्यूज नेटवर्क, आगरा
अमर उजाला न्यूज नेटवर्क, आगरा
Published by: धीरेन्द्र सिंह
Updated Sat, 03 May 2025 02:18 PM IST
सार
छावनी में सदर बाजार स्थित दो मंजिला व्यावसायिक भवन की जमीन को फ्री होल्ड बताकर रजिस्ट्री करा ली गई। मामले में अब जांच होगी। इसके साथ ही इस इमारत को सील कर दिया गया है।
विज्ञापन
इमारत कर दी सील
- फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
विस्तार
आगरा छावनी में सदर बाजार स्थित दो मंजिला व्यावसायिक भवन को सील कर दिया गया। शुक्रवार को छावनी परिषद ने पब्लिक प्रिमाइसेस एक्ट के तहत कार्रवाई कर सील कर दिया।
छावनी अधिकारियों ने बताया कि सदर स्थित सर्वे नंबर 233-277/4 में इस जमीन को फ्री होल्ड बताकर उसकी रजिस्ट्री करा दी गई थी और अवैध निर्माण कार्य शुरू कर दिया। मामले की शिकायत छावनी परिषद से की गई थी जिसके बाद परिषद ने जिला प्रशासन को पत्र लिख रजिस्ट्री की जानकारी मांगी थी। शुक्रवार को पीपीई एक्ट के तहत कार्रवाई हुई और इसे सील कर दिया गया। इस भवन में दुकानों का निर्माण कराया गया है। छावनी परिषद अब इस भूमि की रजिस्ट्री होने की जांच कर रही है।
छावनी परिषद सीईओ दीपक मोहन ने बताया कि सदर स्थित इस इमारत को लेकर कई बार शिकायत आई थी। इसकी जांच चल रही थी। शुक्रवार को छावनी परिषद ने कार्रवाई करते हुए इमारत को सील कर दिया। रजिस्ट्री पेपर को लेकर लीगल जांच करेंगे।