{"_id":"62396f1d415ee27a69657e2d","slug":"two-sisters-jumped-from-moving-train-at-shikohabad-railway-station-in-firozabad","type":"story","status":"publish","title_hn":"फिरोजाबाद: शिकोहाबाद रेलवे स्टेशन पर चलती ट्रेन से कूदी दो सगी बहनें, गंभीर रूप से घायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
फिरोजाबाद: शिकोहाबाद रेलवे स्टेशन पर चलती ट्रेन से कूदी दो सगी बहनें, गंभीर रूप से घायल
Tue, 22 Mar 2022 12:09 PM IST
मुकेश कुमार
अमर उजाला नेटवर्क, फिरोजाबाद
अमर उजाला नेटवर्क, फिरोजाबाद
Published by: मुकेश कुमार
Updated Tue, 22 Mar 2022 12:09 PM IST
सार
दोनों बहनें अपने मामा के साथ के साथ घर वापस जा रही थीं। मामा ट्रेन में नहीं चढ़ पाए थे, जिससे वह दोनों चलती ट्रेन से कूद पड़ीं।
विज्ञापन
अस्पताल में भर्ती दोनों बहनें
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
फिरोजाबाद के शिकोहाबाद रेलवे स्टेशन पर मंगलवार को हादसा हो गया। यहां दो सगी बहनें चलती पैसेंजर ट्रेन से कूद गई, जिससे दोनों गंभीर रूप से घायल हो गई। दोनों को शिकोहाबाद के संयुक्त चिकित्सालय में भर्ती कराया गया। दोनों बहनें मध्य प्रदेश के भिंड जिले की रहने वाली हैं। शिकोहाबाद में अपनी ननिहाल आईं थीं।
विज्ञापन
भिंड के गांव विधनपुरा की रहने वाली सलोनी (17) और मोनिका (11) पुत्री हाकिम सिंह शिकोहाबाद के गांव ऊबटी में अपने ननिहाल में आई थी। मंगलवार की सुबह दोनों अपने मामा त्रिमोहन के साथ घर वापस जाने के लिए रेलवे स्टेशन पहुंची थीं। पैसेंजर ट्रेन आने पर दोनों बहनें ट्रेन में चढ़ गई, लेकिन मामा नहीं बैठ सके।
विज्ञापन
ट्रेन के चलने पर सलोनी और मोनिका ने चिल्लाने लगी। ट्रेन नहीं रुकने पर दोनों चलती ट्रेन से कूद पड़ी। इसके कारण गंभीर रूप से घायल हो गई। दोनों का उपचार शिकोहाबाद के संयुक्त चिकित्सालय में चल रहा है।
विज्ञापन