Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   two sides clashed with sticks and firing also took place In Agra due to dispute between children four injured

UP: बच्चों के विवाद में दो पक्ष आमने-सामने, पहले बरसे लाठी-डंडे... फिर चली गोलियां; दो महिलाओं सहित चार घायल

Thu, 13 Jun 2024 09:33 AM IST
भूपेन्द्र सिंह न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा Published by: भूपेन्द्र सिंह Updated Thu, 13 Jun 2024 09:33 AM IST
सार

ताजनगरी में बच्चों के विवाद में दो पक्ष आमने-सामने आ गए। पहले लाठी-डंडे बरसे फिर गोलियां चलने लगीं। दो महिलाओं सहित चार लोग घायल हो गए। 

विज्ञापन
two sides clashed with sticks and firing also took place In Agra due to dispute between children four injured
गोली लगने से घायल पूनम देवी। - फोटो : संवाद

विस्तार

उत्तर प्रदेश के आगरा में बुधवार की रात बच्चों के विवाद में खूनी संघर्ष हो गया। दो पक्षों में जमकर लाडी-डंडे चले। बात इतनी बढ़ी कि फायरिंग होने लगी। गोली लगने से महिला पूनम देवी पत्नी अजय पाल घायल हो गई। घायल को सीएचसी पर भर्ती कराया गया। जहां से उसे आगरा के एसएन मेडिकल कॉलेज में रेफर कर दिया गया।

विज्ञापन


घटना एत्मादपुर अजमेर थाना क्षेत्र के गढ़ मढैया गांव की रात 9 बजे की है। गांव निवासी यशपाल ने बताया कि वह बच्चों को ट्यूशन पढ़ाकर घर लौट रहा था। रास्ते में कृष्णपाल से उसका विवाद हो गया। बात बढ़ी तो मारपीट होने लगी। देखते ही देखते लाठी-डंडे चलने लगे। फायरिंग भी हुई। इसमें गोली पूनम देवी के पेट में लग गई। 
विज्ञापन


इससे वह गंभीर रूप से घायल हो गई। प्रथम पक्ष से पूनम देवी एवं चंचल तथा दूसरे पक्ष से राजेश एवं यशपाल दोनों भाई घायल हो गए हैं। सूचना पर पहुंची पुलिस ने घायलों का मेडिकल कराया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है। थानाध्यक्ष वीरेश पाल गिरी ने बताया कि अभी तहरीर नहीं आई है। तहरीर आने पर कार्रवाई की जाएगी। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed