फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   two sides clashed in the restaurant While eating food in firozabad

Firozabad: खाना खाने के दौरान रेस्टोरेंट में भिड़े दो पक्ष, रिवाल्वर तानी तो फैल गई दहशत

Fri, 04 Nov 2022 04:16 PM IST
धीरेन्द्र सिंह संवाद न्यूज एजेंसी, फिरोजाबाद
संवाद न्यूज एजेंसी, फिरोजाबाद Published by: धीरेन्द्र सिंह Updated Fri, 04 Nov 2022 04:16 PM IST
सार

खाना खाने के दौरान विवाद हुआ था। इसके बाद दोनों पक्षों में मारपीट भी हुई। इस दौरान एक युवक ने लाइसेंसी रिवाल्वर तान दी, तो दहशत फैल गई।

विज्ञापन
two sides clashed in the restaurant While eating food in firozabad
up police demo, police demo - फोटो : फाइल फोटो

विस्तार

फिरोजाबाद में स्टेशन रोड स्थित दाऊजी रेस्टोरेंट में दो पक्षों के बीच विवाद हो गया। विवाद इतना बढ़ा कि एक व्यक्ति ने दूसरे व्यक्ति पर लाइसेंसी रिवाल्वर तक तान दी। सूचना पर पहुंची पुलिस दोनों पक्षों को थाने ले आई। पुलिस मामले की जांच कर रही है। 

विज्ञापन

यहां का है मामला 

दक्षिण थाना क्षेत्र के मोहल्ला नई बस्ती निवासी अभय कुमार गुप्ता का कहना है कि वह अपने दोस्तों के साथ खाना खाने के लिए स्टेशन रोड स्थित दाऊजी रेस्टोरेंट में गए थे। यहां पर पहले से महावीर नगर निवासी एक युवक परिवार के साथ मौजूद था। हम सभी दोस्त आपस में बातचीत कर रहे थे। तभी इसका विरोध महावीर नगर निवासी युवक ने किया। इस पर विवाद बढ़ गया। विवाद इतना बढ़ा कि रेस्टोरेंट के अंदर मारपीट हो गई। यहां मौजूद रेस्टोरेंट कर्मचारियों ने किसी तरह से मामला शांत कराया। 

विज्ञापन


ये भी पढ़ें - Agra: विकास प्राधिकरण ने अरबों रुपये खर्च कर बनाए आशियाने, लेकिन खरीदार नहीं, जानें वजह

विज्ञापन
विज्ञापन

तान दी लाइसेंसी रिवाल्वर

पीड़ित अभय गुप्ता का कहना है कि इस बीच महावीर नगर निवासी युवक ने उसके ऊपर लाइसेंसी रिवाल्वर तान दी। मामला बढ़ता देख दक्षिण थाना पुलिस भी मौके पर पहुंच गई। पुलिस दोनों को थाने ले आई और पूछताछ की। अभय कुमार ने महावीर नगर निवासी दो लोगों को नामजद करते हुए दक्षिण थाना पुलिस को तहरीर दी है। तहरीर में कहा कि घटनाक्रम सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गया है। विवाद की सूचना पर व्यापारी नेता प्रशांत माहेश्वरी भी मौके पर पहुंच गए। थानाध्यक्ष दक्षिण बैजनाथ सिंह का कहना है कि मामले की जांच की जा रही है। दोषियों के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed