फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   two scorched including girl from toilet cleaner in clashes between shopkeeper and customer in agra

आगरा: रुपयों को लेकर दुकानदार और ग्राहक में मारपीट, टॉयलेट क्लीनर की बोतल फेंकने से युवती सहित दो झुलसे

Thu, 20 Jan 2022 04:02 PM IST
मुकेश कुमार अमर उजाला ब्यूरो, आगरा
अमर उजाला ब्यूरो, आगरा Published by: मुकेश कुमार Updated Thu, 20 Jan 2022 04:02 PM IST
सार

सराय ख्वाजा में परचून की दुकान पर उधारी के रुपयों को लेकर झगड़ा हुआ था। इसी दौरान किसी ने टॉयलेट क्लीनर फेंक दिया, जिससे युवती और युवक झुलस गए। 

विज्ञापन
two scorched including girl from toilet cleaner in clashes between shopkeeper and customer in agra
सांकेतिक तस्वीर

विस्तार

आगरा में थाना शाहगंज के सराय ख्वाजा में गुरुवार को दो रुपये के विवाद में दुकानदार और ग्राहक भिड़ गए। विवाद इतना बढ़ा कि दोनों के परिवार के लोगों में मारपीट होने लगी। इस दौरान टॉयलेट क्लीनर की बोतल फेंकने से दुकानदार का बेटा और ग्राहक की बहन झुलस गई। उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया। पुलिस का कहना है कि किसी परिवार ने तहरीर नहीं दी।

विज्ञापन

दो रुपये थे उधार
शाहगंज के सराय ख्वाजा में फखरुद्दीन की घर में ही परचून की दुकान है। गुरुवार सुबह 11 बजे दुकान पर दुकानदार की पत्नी सन्नो बैठी थीं। तभी मोहल्ले के ही अली हुसैन का बेटा सलमान पांच रुपये का मंजन का पाउच लेने आया। उस पर दुकानदार के शैंपू के पाउच के दो रुपये उधार थे।
विज्ञापन

टॉयलेट क्लीनर की बोतल फेंक दी
सन्नो ने उससे दो रुपये मांग लिए। इस पर वो घर से दस रुपये लेकर आया। सन्नो ने उसे दो रुपये काटने के बाद आठ रुपये वापस कर दिए। पांच रुपये का मंजन देने से मना कर दिया। इस पर सन्नो और सलमान में विवाद हो गया। तब तो सलमान चला गया। कुछ देर बाद फिर आया। उनका विवाद हो गया। इस पर दोनों के परिजन आ गए। उनमें मारपीट होने लगी। यह देखकर भीड़ जुट गई।
विज्ञापन
विज्ञापन

मामला बढ़ने पर किसी ने दुकान में रखी टॉयलेट क्लीनर की बोतल फेंक दी। बोतल टूटने से केमिकल गिरा। केमिकल सलमान की बहन रानी के हाथ और फखरुददीन के बेटे शानू की आंख में गिरा। दोनों झुलस गए। केमिकल के छींटे कुछ और लोगों पर गिरे। इससे अफरा-तफरी मच गई। सूचना पर पुलिस फोर्स पहुंच गई। पुलिस ने शानू और रानी को एसएन मेडिकल कालेज इमरजेंसी में भर्ती कराया। थाना शाहगंज के प्रभारी कृष्णवीर सिंह सिरोही का कहना है कि टॉयलेट क्लीनर की बोतल फेंकने से रानी और शानू झुलसे हैं। उनका उपचार कराया गया। दो रुपये की उधारी को लेकर विवाद हुआ। किसी पक्ष ने तहरीर नहीं दी है। तहरीर मिलने पर मुकदमा दर्ज करके कार्रवाई की जाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed