{"_id":"5bc4b369bdec2269407eebdf","slug":"two-robbers-arrested-in-police-encounter-in-firozabad","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"लूट कर भाग रहे बदमाशों ने एसपी देहात पर की फायरिंग, मुठभेड़ में दो गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
लूट कर भाग रहे बदमाशों ने एसपी देहात पर की फायरिंग, मुठभेड़ में दो गिरफ्तार
न्यूज डेस्क, अमर उजाला फिरोजाबाद
Updated Mon, 15 Oct 2018 09:04 PM IST
विज्ञापन
मुठभेड़ में पकड़े गए दोनों बदमाश
- फोटो : अमर उजाला
फिरोजाबाद के जसराना क्षेत्र में ग्रामीण से लूटकर भाग रहे बदमाशों की नूरपुर के समीप पुलिस से मुठभेड़ हो गई। फायरिंग में एक बदमाश पैर में गोली लगने से घायल हो गया। दूसरे बदमाश ने भागने का प्रयास किया। उसे पुलिस ने ग्रामीणों की मदद से दबोचा है।
इन दोनों को उपचार को जिला अस्पताल में भर्ती कराया है। एसएसपी सचिंद्र पटेल ने कहा कि बदमाशों के कब्जे से लूटे गए 28 हजार की नकदी, बैग एवं तमंचा और बाइक बरामद की है। इनका अपराधिक रिकार्ड पता किया जा रहा है।
थाना जसराना के खेरिया अहमद निवासी हरभान सिंह पुत्र सुजान सिंह नकदी थैला में लेकर साइकिल से गांव की ओर जा रहे थे। बनवारा के समीप बाइक सवार बदमाशों ने तमंचा के बल पर 28 हजार की नकदी लूट ली। लूटपाट करने के बाद बदमाश बाइक से भाग गए।

Trending Videos
एसपी देहात ने रोका तो कर दी फायरिंग
उधर, एसपी देहात महेंद्र सिंह शिकोहाबाद में महिला से हुई लूट की घटना के बाद जसराना में आ रहे थे। रास्ते में संदेह होने पर एसपी देहात ने नूरपुर के समीप बाइक सवार युवकों को रोकने का प्रयास किया तो वो नहीं रुके बल्कि फायरिंग कर दी।
एसपी देहात के साथ मौजूद पुलिस कर्मियों ने बदमाशों की बाइक में टायरों में गोली मारी। इसके बाद बदमाशों की घेराबंदी कर दी। बदमाश फायरिंग करते हुए खेतों की ओर भागे। पुलिस ने फायरिंग करते हुए उनकी घेराबंदी की। एक बदमाश घायलावस्था में पड़ा था।
दूसरा भागा तो उसे पुलिस ने ग्रामीणों की मदद से दबोच लिया। दूसरे बदमाश के वहां मौजूद ग्रामीणों ने धुनाई कर दी। मुठभेड़ की जानकारी होते ही एसएसपी सचिंद्र पटेल, एसपी सिटी राजेश कुमार सिंह व सीओ जसराना प्रेम प्रकाश, सीओ सिरसागंज अजय चौहान, सीओ शिकोहाबाद संजय रेड्डी सहित काफी फोर्स मौके पर पहुंच गया।

एटा के रहने वाले हैं दोनों बदमाश
एटा के मलावन निवासी बदमाश वन्नी (22) पुत्र सुरेशचंद्र गोली लगने से घायल हुआ है। जबकि इसी गांव का विपिन पुत्र पप्पू को ग्रामीणों ने पीट पीटकर घायल कर दिया। घायल बदमाशों को उपचार के लिए पहले शिकोहाबाद अस्पताल भेजा। बाद में फिरोजाबाद जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया।
एसएसपी सचिंद्र पटेल ने बताया कि बदमाश ग्रामीण से 28 हजार की नकदी लूटकर भाग रहे थे। पुलिस चेकिंग के दौरान बदमाशों से पुलिस की मुठभेड़ हुई है। इसमें एक बदमाश पैर में गोली लगने से घायल है। दूसरे को दबोच लिया है। इन पर कार्रवाई की जा रही है।