फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Two roadways buses will run daily from Kurawali to Agra

Agra News: कुरावली से आगरा तक रोजाना चलेंगी दो रोडवेज बसें

Sun, 28 Jul 2024 12:06 AM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा Updated Sun, 28 Jul 2024 12:06 AM IST
विज्ञापन
Two roadways buses will run daily from Kurawali to Agra
मैनपुरी। कुरावली-घिरोर मार्ग पर आने जाने वालों की परेशानी दूर होगी। कुरावली से आगरा तक के लिए रोजाना दो रोडवेज बसों को चलाया जाएगा। शिकोहाबाद डिपो दोनों बसों का संचालन करेगा। इससे कुरावली से घिरोर तक का सफर करने में भी यात्रियों को आसानी होगी।
विज्ञापन

कुरावली घिरोर मार्ग पर बस सुविधा नहीं है। आने जाने के लिए ऑटो का ही सहारा है। ऑटो भी कुरावली से पड़रिया चौराहा और पड़रिया चौराहा से घिरोर तक के लिए ही मिलते हैं। मार्ग पर केवल एक रोडवेज बस का संचालन कुरावली से आगरा तक के लिए किया जाता है। शिकोहाबाद डिपो की यह बस भी सुबह 8 बजे कुरावली से आगरा तक जाती है।
विज्ञापन

कुरावली घिरोर मार्ग पर यात्रियों की अधिक संख्या को देखते हुए शिकोहाबाद डिपो ने दो और बसें कुरावली से आगरा तक चलाने का निर्णय लिया है। एक बस सुबह 11 बजे कुरावली से आगरा तक जाएगी। दूसरी बस शाम 4 बजे कुरावली से आगरा तक के लिए जाएगी। दोनों बसें शाम को शिकोहाबाद में ही रुकेंगी। इन बसों के संचालन से यात्रियों को राहत मिलेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed