फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   two road accidents in tundla

फिरोजाबाद: नेशनल हाईवे पर अलग-अलग हुए हादसों में दो मांओं की मौत, बेटे-बेटी घायल

Sat, 08 Feb 2020 06:44 PM IST
मुकेश कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, फिरोजाबाद
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, फिरोजाबाद Published by: मुकेश कुमार Updated Sat, 08 Feb 2020 06:44 PM IST
विज्ञापन
two road accidents in tundla
प्रतीकात्मक तस्वीर
फिरोजाबाद के टूंडला क्षेत्र में शनिवार को आगरा हाईवे पर टैंकर ने स्कूटी सवार मां-बेटे को रौंद दिया। हादसे में मां की मौके पर ही मौत हो गई। वहीं रिश्तेदार के साथ बाइक से आगरा के एत्मादपुर रिश्तेदारी में जा रही एक महिला को रोडवेज बस ने टक्कर मार दी। हादसे में महिला की मौके पर ही मौत हो गई। जबकि उसके बच्चे घायल हो गये। पुलिस ने घायलों को अस्पताल में कराया।
विज्ञापन

 
आगरा के थाना एत्माउद्दौला के हनुमान नगर निवासी अमृतलाल 44 पुत्र अनौखेलाल शर्मा मूल निवासी कुतकपुर थाना जसराना शनिवार दोपहर को घर से गांव जाने के लिए निकले थे। उनके साथ उनकी 70 वर्षीय मां द्रोपतिदेवी थी। वो टूंडला से पूर्व मोहम्मदाबाद मोड़ पर पहुंचे तभी पीछे से टैंकर ने स्कूटी में टक्कर मार दी। 
विज्ञापन


हादसे में द्रोपतिदेवी की मौके पर ही मौत हो गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने घायल अमृतलाल को अस्पताल भिजवाया। घायल ने बताया कि गांव में एक शादी समारोह था। इसलिए वो मां को गांव ले जा रहा थे। रास्ते में हादसा हो गया। अमृतलाल ने अज्ञात टैंकर चालक के विरुद्ध रिपोर्ट दर्ज कराई है। 
विज्ञापन
विज्ञापन

 
दूसरा हादसा भी आगरा हाईवे पर मोहम्मदाबाद मोड़ पर हुआ। थाना क्षेत्र के गांव दिनहुली निवासी रोहित 17 पुत्र राजीव कुमार शनिवार दोपहर डेढ़ बजे करीब बाइक पर सवार होकर अपनी मां रेखा, बहन आराध्या (9) के साथ एत्मादपुर निवासी अपनी मौसी के यहां जा रहा था। 


वो मोहम्मदाबाद मोड के पास पहुंचा तभी पीछे से जा रही रोडवेज बस ने टक्कर मार दी। हादसे में रेखा की मौके पर ही मौत हो गई। वहीं रोहित व आराध्या गंभीर घायल हो गए। मौके पर पहुंची पलिस ने घायल भाई-बहन को अस्पताल में भर्ती कराया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed