{"_id":"6259af588555f253915e0532","slug":"two-real-brothers-resident-of-nagla-kaith-died-in-rajasthan-mainpuri-news-agr53030771","type":"story","status":"publish","title_hn":"नगला कैथ निवासी दो सगे भाइयों की राजस्थान में हुई मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
नगला कैथ निवासी दो सगे भाइयों की राजस्थान में हुई मौत
विज्ञापन
गांव नगला कैथ में राजस्थान में बच्चों की मौत के बाद मौजूद लोग
- फोटो : MAINPURI
मैनपुरी। कोतवाली क्षेत्र के गांव नगला कैथ के रहने वाले दो सगे भाइयों की राजस्थान में हुए एक हादसे में मौत हो गई। बुधवार को दोनों भाई ईंट भट्ठे पर लेटे थे, तभी ट्रैक्टर ऊपर से गुजर गया। शुक्रवार को शव पोस्टमार्टम के बाद गांव लाए गए तो मातम छा गया।
गांव नगला कैथ निवासी धर्मवीर सक्सेना करीब दो वर्ष से राजस्थान के श्री गंगानगर गड़साना स्थित एक ईंट भट्ठा पर मजदूरी कर रहे हैं। उनके साथ पत्नी किरण, 14 वर्षीय पुत्र मिथुन, 10 वर्षीय पुत्र रोहित व दो पुत्रियां भी साथ रह कर ईंट पथाई का काम कर रहीं थीं।
बुधवार की सुबह जब धर्मवीर, पत्नी व पुत्रियां कच्ची ईंट निकाल रहे थे, तभी मिट्टी से भरा एक ट्रैक्टर पास ही लेटे मिथुन व रोहित के ऊपर से होकर गुजर गए। हादसे में रोहित की मौके पर ही मौत हो गई, वहीं मिथुन ने अस्पताल में दम तोड़ दिया। शुक्रवार को पोस्टमार्टम के बाद शव गांव नगला कैथ पहुंचे। यहां गमगीन माहौल में दोनों शवों का अंतिम संस्कार किया गया।
विज्ञापन
हादसे में अपने दो बेटों को गंवाने के बाद माता-पिता का रो-रोकर बुरा हाल है। रोते-रोते दोनों बेसुध हो जाते हैं। मजदूरी का काम करने वाले धर्मवीर ने बताया कि वह दिन रात अपने बच्चों की खातिर ही मेहनत कर रहा है। दो बेटियां शादी योग्य हो चुकीं हैं, पुत्रियों की शादी के बाद जिन बेटों का सहारा था, हादसे में वह भी साथ छोड़ कर चले गए।