फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Two puppies were left outside the colony with their mother; the corporation team carried out the rescue.

Agra News: दो पिल्लों को मां के साथ कॉलोनी से बाहर छोड़ा, निगम टीम ने कराया रेस्क्यू

Wed, 05 Aug 2026 01:50 AM IST
Agra Bureau आगरा ब्यूरो
Updated Wed, 05 Aug 2026 01:50 AM IST
विज्ञापन
Two puppies were left outside the colony with their mother; the corporation team carried out the rescue.
आगरा। जगदीशपुरा स्थित जवाहरपुर फेज- दो के क्षेत्रीय लोगों ने एक कुतिया और उसके दो पिल्लों को वायु विहार में छोड़ दिया। इसकी जानकारी पशु प्रेमियों ने नगर निगम को दी। इस पर टीम ने पहुंचकर दो दिन बाद तीनों का रेस्क्यू किया और उन्हें कॉलोनी में रखा गया है। कैस्पर्स होम संचालिका विनीता अरोरा ने बताया कि रविवार सुबह अलबतिया निवासी मीरा ने सूचना दी थी। उन्होंने बताया कि उनकी कॉलोनी में रहने वाला एक परिवार कुत्तों की पिटाई करता है। शनिवार रात को दो पिल्लों और उनकी मां को बोरे में बंद करके कहीं फेंक आए हैं। थाना जगदीशपुरा पुलिस ने कोई सुनवाई नहीं की। प्रार्थनापत्र लेने से इन्कार कर दिया। इस पर पेटा इंडिया पर शिकायत की गई। पेटा इंडिया से कॉल करने पर पुलिस कॉलोनी में जांच करने पहुंची। विनीता अरोरा ने बताया कि नगर निगम की दीप्ति उपाध्याय को जानकारी दी। सोमवार सुबह टीम पिल्लों और उनकी मां को तलाशने पहुंची। तीनों एक जगह पर मिल गए। उन्हें फिर से पुरानी जगह छोड़ दिया। कॉलोनी के लोगों को चेतावनी दी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed