{"_id":"69c1ab2b6cbdf6959c04a678","slug":"two-prisoners-lodged-in-the-district-jail-died-due-to-illness-agra-news-c-364-1-ag11019-126748-2026-03-24","type":"story","status":"publish","title_hn":"Agra News: जिला जेल में निरुद्ध दो बंदियों की बीमारी से मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Agra News: जिला जेल में निरुद्ध दो बंदियों की बीमारी से मौत
Tue, 24 Mar 2026 02:35 AM IST
आगरा ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
Updated Tue, 24 Mar 2026 02:35 AM IST
विज्ञापन
आगरा। जिला जेल में निरुद्ध दो बंदियों की एसएन मेडिकल कॉलेज में इलाज के दौरान मौत हो गई। जेल प्रशासन ने पोस्टमार्टम करवाकर शव परिजन को सौंप दिए।
किरावली के मलिकपुर निवासी 64 वर्षीय रघुबीर हत्या और साजिश के मामले में 28 अप्रैल, 2023 से जिला जेल में निरुद्ध थे। सांस लेने में परेशानी और कमजोरी की शिकायत पर उन्हें 18 मार्च को एसएन मेडिकल कॉलेज भेजा गया, जहां 21 मार्च की रात मौत हो गई। इससे पहले उनका इलाज कारागार अस्पताल में चल रहा था। वहीं सिकंदरा थाना में गाेवध अधिनियम के मामले में 14 नवंबर, 2025 से निरुद्ध खंदौली के मलुपुर सराय निवासी 65 वर्षीय वीरी सिंह को कमजोरी और सांस लेने की शिकायत पर 17 मार्च को एसएन मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया गया था। 22 मार्च को इलाज के दौरान उनकी मौत हो गई। संवाद