फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Two Policeman Got Infected Corona Virus Now Policeline New Hotspot

कोरोना वायरस संक्रमण की चपेट में आए दो सिपाही, पुलिस लाइन नया हॉटस्पॉट

Thu, 30 Apr 2020 10:00 AM IST
Abhishek Saxena न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा Published by: Abhishek Saxena Updated Thu, 30 Apr 2020 10:00 AM IST
सार

सब्जी मंडी में थी सिपाही की ड्यूटी

विज्ञापन
Two Policeman Got Infected Corona Virus Now Policeline New Hotspot
कोरोना वायरस - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

दो रसोइयों और एक होमागार्ड के बाद पुलिस में दो और संक्रमित मिले हैं। इनमें से एक सिकंदरा थाना का सिपाही है। दूसरा छत्ता क्षेत्र में (पुलिस रिस्पांस वेहिकल) पीआरवी में तैनात है। उधर पुलिस लाइन को भी अब हॉटस्पॉट बना दिया गया है। नए मरीजों में निजी अस्पताल का वार्ड ब्वॉय, आया और बैंक मैनेजर शामिल हैं।
विज्ञापन


बैंक मैनेजर ताजगंज निवासी हैं, इरादतनगर में तैनात हैं। उनकी शाखा के सभी लोगों को होम क्वारंटीन किया गया है। ग्यासपुरा, शाहगंज में महिला के बाद उसके पति और बेटे में कोरोना की पुष्टि हुई है। ताजगंज के बसई में युवक संक्रमित मिला है।
विज्ञापन


उसके पिता की 21 अप्रैल को एसएन मेडिकल कॉलेज में उपचार के दौरान मौत हो गई थी। आजमपाड़ा, खातीपाड़ा और खटीकपाड़ा में भी संक्रमित मिले हैं। ये सभी इलाके पहले से ही हॉटस्पॉट घोषित हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

 

सब्जी मंडी में थी सिपाही की ड्यूटी
संक्रमित मिले सिपाही की ड्यूटी सिकंदरा सब्जी मंडी में थी। यहां के चार सब्जी विक्रेता संक्रमित पाए जा चुके हैं। सिपाही के पॉजिटिव मिलने पर उसके साथ ड्यूटी करने वाले पांच सिपाही क्वारंटीन कर दिए गए हैं। थाने को सैनिटाइज कराया जाएगा। सिपाही सिकंदरा में ही रहता है। छत्ता के सिपाही के साथ ड्यूटी देने वाले पुलिसकर्मी भी क्वारंटीन कर दिए गए हैं।

गले में 12 दिन से दर्द था, जांच कराई तो कोरोना निकला
ताजगंज के नई आबादी की संक्रमित मिली महिला ने बताया कि उसने 13 अप्रैल को खीरा खाया था। इसके बाद गले में दर्द महसूस हुआ। ठीक नहीं हुआ तो पास के मेडिकल स्टोर से दवा ले आई। इससे आराम न हुआ तो 25 को जिला अस्पताल गई। वहां डॉक्टरों ने कोरोना का सैंपल दिलवा दिया। इसकी रिपोर्ट पॉजिटिव आई है।

मकान मालिक के बाद किराएदार संक्रमित
घटिया आजम खां की माईथान वाली गली में युवक संक्रमित मिला है। वह जिस मकान में किराए पर रहता है, उसका मालिक पहले ही संक्रमित मिल चुका है। किराएदार इससे पहले चारसू गेट में रहता था।

शहर में दो हॉटस्पॉट और बढ़े, अब 32
नए मरीजों के साथ शहर में दो हॉटस्पॉट बढ़ गए हैं। जिले में अब 32 हॉटस्पॉट हो गए हैं। इनकी सूची बुधवार शाम को जारी की गई। इनमें 31वें नंबर पर पुलिस लाइन है। यहां के दो रसोइए पॉजिटिव मिले थे।

1. मंटोला/ढोलीखार
2. वजीरपुरा/गांधीनगर
3. ताजगंज गढ़हिया
4. कमला नगर
5. खंदारी क्षेत्र
6. एसएन मेडिकल कॉलेज/ फव्वारा हॉस्पिटल रोड//चित्रा टॉकीज रोड, खटीक पाड़ा।
7. आवास विकास वेस्ट
8.जगदीशपुरा लोहामंडी, घटिया
9. छत्ता क्षेत्र, धूलियागंज फ्रीगंज, जीवनी मंडी
10. फतेहपुर सीकरी
11. ट्रांसयमुना कॉलोनी, रामबाग, सीतानगर
12. यमुना ब्रिज
13. विभव नगर
14. शाहंगज-02, रसूलपुर
15. एसआर हॉस्पिटल, मोहनपुरा, छउआ नगला
16. आजम पाड़ा, रामनगर
17. बाह अर्बन
18. भगवान टाकीज
19. तोपखाना/राजा मंडी
20. मोतीकुंज/मदिया कटरा
21. दादू खेरा/फतेहपुर सीकरी
22. छीपीटोला
23. नगला कली/देवरी रोड
24. मारुति एस्टेट चौराहा
25. पथवारी/छत्ता
26. मूलचंद हॉस्पिटल/अछनेरा
27. दयालबाग
28. गांव रजरई/बरौली अहीर
29. मंडी सईद खां
30 गांव ककुआ ब्लाक सैंया
31. पुलिस लाइन
32. कोलियाई, कोठी मीनाबाजार
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed