फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   two police inspectors suspended for asking bribe to mining mafia in agra

ऑडियो वायरल मामले में इंस्पेक्टर-दरोगा निलंबित, खनन माफिया को मुठभेड़ से बचाने के मांगे थे 50 हजार

Tue, 11 Feb 2020 12:54 AM IST
मुकेश कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा Published by: मुकेश कुमार Updated Tue, 11 Feb 2020 12:54 AM IST
विज्ञापन
two police inspectors suspended for asking bribe to mining mafia in agra
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला
आगरा में 50 हजार रुपये लेकर खनन माफिया को मुठभेड़ से बचाने का ठेका लेने का ऑडियो वायरल होने पर एसएसपी बबलू कुमार ने अछनेरा थाना के प्रभारी निरीक्षक संजीव कुमार तोमर को निलंबित कर दिया है। 
विज्ञापन


संजीव ने जिस दरोगा मनवीर सिंह पर ऑडियो में छेड़छाड़ का आरोप लगाया था, उस पर भी यही कार्रवाई की गई है। इस मामले में विभागीय जांच के आदेश भी दे दिए गए हैं।
विज्ञापन


ऑडियो में इंस्पेक्टर कह रहे हैं, देखो, ये केस खनन का है, 25 हजार का इनाम हो चुका है, तुम्हारे रिश्तेदार में किसी भी दिन पैर में गोली पड़ सकती है... 50 हजार की सेवा करो, उसे थाने ले आओ, न गोली पड़ेगी, न पिटाई होगी, बाद में जमानत भी हो जाएगी। 
विज्ञापन
विज्ञापन

यह मामला 28 नवंबर, 2019 का है। चार लोगों ने पुलिस टीम पर ट्रैक्टर चढ़ाने का प्रयास किया था। जानलेवा हमले की धारा में केस दर्ज हुआ था। दो पकड़ लिए गए थे। दो फरार चल रहे हैं। ये लोकेश इंदौलिया और सत्तो हैं। इन पर इनाम घोषित हो चुका है।

इंस्पेक्टर संजीव तोमर का कहना था कि दरोगा मनवीर सिंह ने ऑडियो में छेड़छाड़ की है। वो इन आरोपियों का नाम निकालना चाहता था, उन्होंने नहीं निकालने दिया। उसकी शिकायतों पर उसके खिलाफ एसएसपी को गोपनीय रिपोर्ट दी थी। 

मनवीर का तबादला पिढ़ौरा हो गया। उन्होंने किसी से पैसे की बात नहीं की, दरोगा ने ही ऑडियो में कई बातें हटाई और जोड़ी हैं। एसएसपी ने बताया कि दोनों को निलंबित कर दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed