फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   two person died in car accident on agra lucknow expressway

आगरा-लखनऊ एक्सप्रेसवे पर पुलिया से टकराई कार, तीन लोगों की मौत, दो घायल

Fri, 26 Jul 2019 07:05 PM IST
मुकेश कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा Published by: मुकेश कुमार Updated Fri, 26 Jul 2019 07:05 PM IST
विज्ञापन
two person died in car accident on agra lucknow expressway
डिवाइडर से टकराकर क्षतिग्रस्त हुई कार - फोटो : अमर उजाला

फतेहाबाद क्षेत्र में आगरा-लखनऊ एक्सप्रेस वे पर शुक्रवार तड़के तेज रफ्तार कार पुलिया से टकरा गई। हादसे में फतेहगढ़ के रियल एस्टेट कारोबारी सहित तीन लोगों की मौत हो गई, जबकि दो लोग घायल हो गए। सभी हिमाचल प्रदेश से लखनऊ जा रहे थे। हादसा इतना भीषण था कि कार के परखच्चे उड़ गए। हादसा चालक को झपकी आने की वजह से होना माना जा रहा है।

विज्ञापन


फतेहगढ़ के नेकपुर कलां निवासी सतेंद्र सत्यार्थी (29) पुत्र सत्यपाल सत्यार्थी सफल इन्फ्राकोन प्राइवेट लिमिटेड कंपनी चलाते थे। उनके पिता सत्यपाल सत्यार्थी सिंचाई विभाग में प्रशासनिक अधिकारी हैं। उन्होंने बताया कि सत्येंद्र ने हिमाचल प्रदेश के ऊना में अपनी कंपनी का ऑफिस खोला था। वो तीन दिन पहले इसका उद्घाटन करने गए थे। 
विज्ञापन


गुरुवार रात को लखनऊ के लिए आई-20 (कार संख्या यूपी 76 एसी 3415) कार से लखनऊ के लिए चले थे। उनके साथ भाई पुष्पेंद्र (24), फुफेरी बहन नीतू सिंह (23) पुत्री हरदयाल सिंह, रिश्तेदार रामभवन (36) पुत्र हरदेव प्रसाद (निवासी जानकी पुरम, लखनऊ) और रचना पांडेय पुत्री वीरेंद्र पांडेय (निवासी कल्याणपुर, लखनऊ) भी साथ थीं। रचना कंपनी में कर्मचारी है। कार पुष्पेंद्र चला रहा था।

विज्ञापन
विज्ञापन

दूसरी तरफ पुलिया से टकराई कार

शुक्रवार तड़के तकरीबन 5:30 बजे फतेहाबाद क्षेत्र में कार 21वें माइलस्टोन से पहले डिवाइडर के कट से दूसरी तरफ पहुंचकर पुलिया से टकरा गई। हादसा इतना भीषण था कि कार के परखच्चे उड़ गए। कार में बैठे रामभवन (40) और सतेंद्र (38) की मौके पर ही मौत हो गई। 

सूचना पर घायलों को यूपीडा की वैन नंबर पांच और छह के कर्मियों ने एंबुलेंस से एसएन मेडिकल कालेज इमरजेंसी भेजा। उपचार के दौरान नीतू सिंह (28) की भी मौत हो गई। घटना की जानकारी पर परिजन आ गए। परिवार में कोहराम मच गया। 

दोपहर को पुलिस ने शवों के पोस्टमार्टम की कार्रवाई कराई। पुलिस का कहना है कि कार चला रहे पुष्पेंद्र को झपकी आने की वजह से हादसे की आशंका है। जांच की जा रही है। मृतक रामभवन भी सत्यपाल सत्यार्थी की कंपनी में काम करते थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed