फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Two people including woman died in road accident on  highway during fog

Agra News: हाईवे पर कोहरे में दर्दनाक हादसा, वाहन की टक्कर से बाइक सवार महिला समेत दो की मौत

Tue, 16 Dec 2025 08:32 PM IST
अरुन पाराशर संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा Published by: अरुन पाराशर Updated Tue, 16 Dec 2025 08:32 PM IST
सार

बाइक सवार फिरोजाबाद की ओर जा रहे थे। रास्ते में किसी ने वाहन ने बाइक सवारों को टक्कर मार दी। हादसे में महिला समेत दो लोगों की माैत हो गई। पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम कराया है। 

विज्ञापन
Two people including woman died in road accident on  highway during fog
road accident. demo pic - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

आगरा-फिरोजाबाद हाईवे पर एत्मादपुर क्षेत्र में छलेसर के पास सोमवार की रात कोहरे में किसी वाहन की टक्कर लगने से बाइक सवार महिला समेत दो लोगों की मौत हो गई। मृतक फिरोजाबाद के रहने वाले थे। पुलिस ने शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेजा।
विज्ञापन


पुलिस के मुताबिक फिरोजाबाद जिले के रामगढ़ थाना क्षेत्र के कुतुबपुर चनौरा निवासी ज्ञान सिंह (47) सोमवार की शाम परिवार की ही एक महिला भूरी देवी (45) के साथ बाइक से आगरा की ओर से घर लौट रहे थे। जैसे ही वे छलेसर चौकी के समीप पहुंचे। कोहरे के कारण पीछे से आ रहे किसी वाहन ने बाइक में टक्कर मार दी। 
विज्ञापन


हादसे में बाइक सवार सड़क पर गिर पड़े। मौके पर ही उनकी मौत हो गई। हादसे की सूचना पर पुलिस पहुंची और शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा। मृतक के पुत्र अंकुश कुमार की तहरीर पर पुलिस ने अज्ञात वाहन चालक के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर ली है। थाना प्रभारी निरीक्षक एत्मादपुर ने बताया कि कोहरे के कारण दृश्यता कम थी। फिर भी आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की मदद से वाहन और चालक की तलाश की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन



 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed