{"_id":"61dc7172b718612b901b81e5","slug":"two-people-including-a-woman-injured-in-the-fight-mainpuri-news-agr5207749166","type":"story","status":"publish","title_hn":"मारपीट में महिला सहित दो लोग घायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मारपीट में महिला सहित दो लोग घायल
विज्ञापन
किशनी। थाना क्षेत्र में अलग-अलग स्थानों पर हुईं मारपीट की घटनाओं में एक महिला सहित दो लोग घायल हो गए। गांव सकरा निवासी गौरी ने बताया कि सोमवार की सुबह घर के पास लगे हैंडपंप से पानी भरने के लिए गई थी। तभी उसके ही परिवार के नामजद लोग वहां आए और गाली-गलौज करने लगे। उसकी बाल्टी को फेंक दिया और पिटाई की।
चीख पुकार सुनकर आए लोगों के आने के बाद आरोपी चले गए। एक शिकायत गांव ढढौंस निवासी फूलसिंह ने की है। बताया कि भाई प्रकाश की भैंस खरीदने के लिए गांव के दो लोगों को पांच सौ रुपया का बयाना दिया था। इसी बात से चिढकर भाभी व परिजनों ने उसे पीटकर घायल कर दिया।
वहीं एक शिकायत गांव समदपुर निवासी मालती देवी ने की है। बताया कि पुत्र व पुत्रवधू उन्हें परेशान कर रहे हैं। बताया कि शनिवार को पुत्र के ससुरालीजन आए और गाली-गलौज करने लगे। पुत्र व पुत्रवधू उन लोगों के साथ घर जेवर कपड़ा आदि लेेकर चले गए। प्राप्त शिकायतों पर थाना पुलिस ने जांच शुरू कर दी है।