{"_id":"5cb16c2dbdec2214593aa4cc","slug":"two-people-dies-including-bjp-leader-in-road-accident","type":"story","status":"publish","title_hn":"सड़क हादसे में भाजपा अल्पसंख्यक मोर्चा के जिलाध्यक्ष बंटी कुरैशी समेत दो लोगों की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सड़क हादसे में भाजपा अल्पसंख्यक मोर्चा के जिलाध्यक्ष बंटी कुरैशी समेत दो लोगों की मौत
Sat, 13 Apr 2019 12:29 PM IST
मुकेश कुमार
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा
Published by: मुकेश कुमार
Updated Sat, 13 Apr 2019 12:29 PM IST
विज्ञापन
भाजपा अल्पसंख्यक मोर्चा के जिलाध्यक्ष बंटी कुरैशी का फाइल फोटो
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
आगरा के भारतीय जनता पार्टी अल्पसंख्यक मोर्चा के जिलाध्यक्ष और सभासद बंटी कुरैशी (40) और कार चालक की राजस्थान के नागौर जिले के समीप कार दुर्घटना में मौत हो गई। भाजपा नेता गुरुवार की शाम किसी विदेशी महिला को लेकर जोधपुर गए थे। हादसे की खबर से घर में मातम पसर गया है।
भाजपा नेता हाजी आजाद, राष्ट्रीय मुस्लिम मंच के इस्माइल खान ने बताया कि भारतीय जनता पार्टी अल्पसंख्यक मोर्चा के जिलाध्यक्ष बंटी कुरैशी, आगरा के रहने वाले ड्राइवर पंछी और एक विदेशी महिला के साथ जोधपुर गए थे। शुक्रवार को नागौर के समीप किसी वाहन से इनकी कार टकरा गई।
कार की अगली सीट पर बैठे होने के कारण भाजपा अल्पसंख्यक मोर्चा के जिलाध्यक्ष और चालक की घटनास्थल पर ही मौत हो गई। उनकी मौत से की खबर आते ही परिवार में कोहराम मच गया। वहीं जिला भाजपा इकाई में शोक की लहर दौड़ गई।
विज्ञापन
भाजपा के पूर्व जिलाध्यक्ष जितेंद्र फौजदार, प्रहलाद गर्ग, जिला मीडिया प्रभारी हेमेंद्र तिवारी, गिरीश शर्मा, पूर्व जिलाध्यक्ष द्वारिकाधीश सिंघल, ताराचंद, रंजीत सोलंकी, विश्व हिंदू परिषद के जिलाध्यक्ष आदित्य फौजदार ने दुख जताया है।
प्रचार के दौरान आपस में ही भिड़ गए भाजपा कार्यकर्ता, देखें वीडियो
आप इन खबरों के बारे में और क्या जानना चाहते हैं। कृपया अपनी कीमती राय नीचे कमेंट बॉक्स में जरूर दें।