फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Two people died in collision between two bikes in Agra

आगरा में भीषण हादसा: बाइकों और ऑटो की टक्कर, हादसे में दो लोगों की माैत; पांच घायल

Tue, 21 Apr 2026 10:47 PM IST
Arun Parashar संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा Published by: Arun Parashar Updated Tue, 21 Apr 2026 10:47 PM IST
सार

आगरा में दो बाइकों की भीषण टक्कर हो गई। इसकी चपेट में एक ऑटो भी आ गया। हादसे में दो लोगों की माैत हो गई, जबकि पांच लोग घायल हो गए। 

विज्ञापन
Two people died in collision between two bikes in Agra
हादसे में क्षतिग्रस्त हुए वाहन। - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी

विस्तार

आगरा के खेरागढ़ क्षेत्र के कागारौल रोड पर सोमवार शाम करीब सात बजे ऑटो को ओवरटेक करने के दौरान दो बाइकें टकरा गईं। हादसे में दोनों बाइक सवारों की मौत हो गई। ऑटो भी चपेट में आ गया। जिससे कुल पांच लोग घायल हो गए। घायलों को सीएचसी खेरागढ़ में भर्ती कराया गया। जहां हालत गंभीर देख घायलों को प्राथमिक उपचार के बाद एसएन भेज दिया गया।
विज्ञापन


पुलिस के मुताबिक रामवीर (35) निवासी जरुआ कटरा थाना मलपुरा सोमवार की शाम बाइक से खेरागढ़ की ओर आ रहे थे। वहीं खानपुर निवासी विष्णु (32) बेटे प्रशांत (12) को डॉक्टर को दिखाने के लिए मंगलदेव के साथ बाइक से आ रहे थे। ब्लॉक कार्यालय के समीप ऑटो को ओवरटेक करने के दौरान सामने से आ रहीं रामवीर और मंगलदेव की बाइकों में टक्कर हो गई। 
विज्ञापन


टक्कर इतनी भीषण थी कि पास से गुजर रहा ऑटो भी हादसे की चपेट में आ गया। हादसे में ऑटो चालक सोनू (30) निवासी चीत, विनोद (30) निवासी नगला उदैया, मुसर्रत निवासी बुरहारा और दोनों बाइकों पर सवार लोग घायल हो गए। सूचना पर पहुंची पुलिस ने राहगीरों की मदद से सभी घायलों को सीएचसी खेरागढ़ पहुंचाया। जहां डॉक्टरों ने रामवीर और मंगलदेव ( 27) निवासी खानपुर को मृत घोषित कर दिया। थाना प्रभारी ने बताया कि हादसे में दो लोगों की मौत हुई है, जबकि अन्य घायलों को उपचार के लिए आगरा रेफर किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन








 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed