फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Two people died in accidents on the New Southern Bypass due to fog.

Agra News: कोहरे में न्यू दक्षिणी बाईपास पर हादसों में दो की मौत

Wed, 17 Dec 2025 02:56 AM IST
Agra Bureau आगरा ब्यूरो
Updated Wed, 17 Dec 2025 02:56 AM IST
विज्ञापन
Two people died in accidents on the New Southern Bypass due to fog.
आगरा। घने कोहरे में न्यू दक्षिणी बाईपास पर 24 घंटे में अलग-अलग कई दुर्घटनाएं हुईं। इनमें दो लोगों की मौत हो गई। पहला हादसा सोमवार देर रात करीब 10 बजे हुआ। गांव मगुर्रा निवासी 53 वर्षीय मनोज रायभा से मगुर्रा जा रहे थे। कोहरे में न्यू दक्षिणी बाईपास पर अज्ञात वाहन की टक्कर से मौत हो गई। हादसा करने वाले वाहन को लेकर चालक भाग गया। पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा। पुलिस वाहन की तलाश कर रही है।
विज्ञापन

दूसरा हादसा मंगलवार सुबह हुआ। किरावली निवासी अकबर पत्नी बेबी (30) के साथ किरावली से मथुरा की ओर जा रहा था। रास्ते में बाइक का पेट्रोल खत्म हो गया था। इस पर अकबर ने पत्नी को उतार दिया। इसके बाद बाइक को पैदल लेकर पेट्रोल पंप की तरफ जा रहा था। तभी एक घने कोहरे के कारण दृश्यता कम होने से एक तेज रफ्तार ट्रक ने दोनों को टक्कर मार दी, जिससे बेबी की मौके पर ही उनकी मौत हो गई। पति भी घायल हो गया। सूचना पर लोग जुट गए। उन्होंने ट्रक को पकड़ लिया।
विज्ञापन

सूचना पर पुलिस ने ट्रक को कब्जे में लेकर चालक को हिरासत में ले लिया है। लगातार हो रहे हादसों से दक्षिणी बाईपास पर यातायात सुरक्षा को लेकर सवाल खड़े हो गए हैं। स्थानीय लोगों ने प्रशासन से कोहरे के दौरान ट्रैफिक व्यवस्था दुरुस्त करने और सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम करने की मांग की है। पुलिस का कहना है कि दोनों मामलों में आवश्यक कानूनी कार्रवाई की जा रही है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed