फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Two people died due to cold in Agra in 24 hours

आगरा: 24 घंटे में मिले दो लोगों के शव, ठंड से मौत की आशंका

Thu, 06 Jan 2022 09:10 PM IST
Abhishek Saxena अमर उजाला ब्यूरो, आगरा
अमर उजाला ब्यूरो, आगरा Published by: Abhishek Saxena Updated Thu, 06 Jan 2022 09:10 PM IST
सार

बिजली घर चौराहे पर सड़क किनारे तो सेंट जोंस कॉलेज के पास फुटपाथ पर मिले, एक ही की हो सकी शिनाख्त

विज्ञापन
Two people died due to cold in Agra in 24 hours
demo pic

विस्तार

आगरा में 24 घंटे में दो लोगों के शव मिले हैं। बुधवार को बिजलीघर चौराहे पर सड़क किनारे 72 वर्षीय वृद्ध का शव मिला, जबकि गुरुवार सुबह सेंट जोंस चौराहा स्थित फुटपाथ पर 50 वर्षीय व्यक्ति की लाश मिली। दोनों की मौत ठंड से होने की आशंका है। पुलिस का कहना है कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट का इंतजार है। बिजलीघर पर मिले मृतक के परिजन आ गए।
विज्ञापन

फोन नंबर से बेटी पहुंची आगरा
बिजलीघर चौराहे पर सड़क किनारे बुधवार सुबह एक वृद्ध का शव मिला। पुलिस ने शिनाख्त नहीं होने पर शव को पोस्टमार्टम गृह में रखवा दिया। थाना रकाबगंज के प्रभारी ने बताया कि मृतक के कपड़ों की जेब से एक पर्ची मिली थी, जिसमें मोबाइल नंबर लिखा था। फोन मिलाने पर मृतक की बेटी माया ने उठाया। उसने मृतक की पहचान अपने पिता 72 वर्षीय राकेश शर्मा के रूप में की। वह उन्नाव के थाना शुक्लागंज के रहने वाले थे। गुरुवार को माया आगरा आई। उसने बताया कि पिता ने 20 साल पहले घर छोड़ दिया था। वह मथुरा सहित अन्य धार्मिक स्थलों पर जाया करते थे। परिजन ठंड से मौत की आशंका जता रहे हैं। पुलिस पोस्टमार्टम रिपोर्ट का इंतजार कर रही है।
विज्ञापन

कुछ दिन से थे बीमार 
उधर, सेंट जोंस चौराहे के पास फुटपाथ पर गुरुवार को तकरीबन 50 वर्षीय व्यक्ति का शव मिला। पुलिस के मुताबिक, वह हाफ स्वेटर, टीशर्ट और पेंट पहने थे। वह फुटपाथ पर ही सोते थे। फुटपाथ पर रहने वाले अन्य लोगों ने बताया कि मृतक भीख मांगता था। कुछ दिन से बीमार थे। बुधवार रात को ठंड भी अधिक थी। इससे मौत की आशंका है। 
विज्ञापन
विज्ञापन

थाना हरीपर्वत के एसआई उदयवीर सिंह का कहना है कि मृतक की पहचान के प्रयास किए जा रहे हैं। पहचान नहीं होने पर 72 घंटे बाद शव का पोस्टमार्टम कराया जाएगा। इससे ही मौत का कारण पता चल सकेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed