फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   two people died and seven injured in road accident at late night in agra

आगरा में भीषण सड़क हादसा: ईको और बस की टक्कर में दो बरातियों की मौत, सात लोग घायल

Wed, 23 Feb 2022 07:25 AM IST
मुकेश कुमार अमर उजाल ब्यूरो, आगरा
अमर उजाल ब्यूरो, आगरा Published by: मुकेश कुमार Updated Wed, 23 Feb 2022 07:25 AM IST
सार

आगरा के फतेहाबाद मार्ग पर मंगलवार रात को बरातियों से भरी ईको गाड़ी और बस की भीषण टक्कर हो गई। हादसे में दो बरातियों की मौत हो गई, जबकि सात लोग घायल हो गए। 

विज्ञापन
two people died and seven injured in road accident at late night in agra
घटनास्थल पर पुलिसकर्मी और स्थानीय लोग - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

आगरा के ताजगंज क्षेत्र में मंगलवार रात 9.30 बजे फतेहाबाद मार्ग पर द आगरा ग्रांड होटल के सामने सवारियों से भरी निजी बस और बरात में जा रहे लोगों की ईको गाड़ी में भीषण टक्कर हो गई। हादसे में ईको सवार दो लोगों की मौत हो गई, जबकि सात लोग घायल हो गए। ईको गाड़ी के परखच्चे उड़ गए। बस भी क्षतिग्रस्त हुई है। हादसे से सवारियों में चीख-पुकार मच गई। घटना की जानकारी के एक घंटे बाद एंबुलेंस पहुंची। तब तक देवदूत बनकर राहगीरों ने घायलों को ऑटो से अस्पताल में भर्ती करा दिया था।

विज्ञापन


जयपुर की अंशी राजश्री ट्रैवल्स की बस जयपुर से देवरिया जा रही थी, जबकि ईको गाड़ी में सवार लोग फतेहाबाद से बिजलीघर आई बरात में शामिल होने जा रहे थे। फतेहाबाद मार्ग पर द आगरा ग्रांड होटल के सामने मोड़ पर ईको गाड़ी बस से टकराने के बाद क्षतिग्रस्त हो गई। 

विज्ञापन

देर से पहुंची एंबुलेंस 

बस में सवार सभी यात्री ठीक थे, जबकि ईको गाड़ी में सवार लोग गम्भीर थे। हादसे के बाद चीख पुकार मच गई। राहगीर और स्थानीय लोग आ गए। उन्होंने ईको गाड़ी से घायलों को बाहर निकाला। पुलिस को सूचना दी। घायलों को लोगों ने ऑटो से अस्पताल पहुंचा दिया। एक घंटे बाद मौके पर एंबुलेंस पहुंची। तब तक सभी घायल अस्पताल भेजे जा चुके थे। 

विज्ञापन
विज्ञापन

थाना ताजगंज के प्रभारी निरीक्षक भूपेंद्र बालियान ने बताया कि ईको गाड़ी में फतेहाबाद के लोग बरात में आये थे। सभी बिजलीघर चौराहे के पास शादी में जा रहे थे। घायलों की पहचान फतेहाबाद के पठान मोहल्ला निवासी शब्बीर, भैये, कदमा, सोनी, इमरान, गौरव और हैप्पी के रूप में हुई। सभी को शांति मांगलिक हास्पिटल में भर्ती कराया गया है। ईको चालक फारुख और गाड़ी सवार सोबी की मौत हो गई है। हादसे में बस भी क्षतिग्रस्त हो गई। चालक और परिचालक फरार हो गए। बस में सवार यात्रियों को दूसरी बस से भेजा गया।

फतेहाबाद मार्ग पर लगा जाम

बस और ईको की टक्कर के बाद फतेहाबाद मार्ग पर जाम लग गया। पुलिस को पहुंचने में 15 मिनट लगे थे। इससे वाहनों की लाइन लग गई। सूचना पर आई पुलिस ने रास्ते से छतिग्रस्त बस और ईको को जेसीबी की मदद से हटवाया। तकरीबन एक घंटे बाद मार्ग पर यातायात सामान्य हो सका।

राहगीर बने मददगार

हादसे के बाद बड़ी संख्या में लोग जुट गए, लेकिन घायलों की मदद कम लोग कर रहे थे। कुछ मोबाइल से वीडियो बना रहे थे। इस पर एक संगठन के पदाधिकारी रौनक ठाकुर और कुछ मीडिया कर्मी मदद के लिए आगे आए। उन्होंने ईको गाड़ी में फंसे घायलों को बाहर निकाला। पुलिस को भी सूचना दी। घायल लहूलुहान हालत में थे। कुछ ही लोग बोलने की स्थिति में थे। सूचना देने के बाद भी एंबुलेंस नहीं पहुंची। बाद में कुछ लोगों ने जिलाधिकारी को अवगत कराया। तब एंबुलेंस मौके पर आई। मगर तब तक घायलों को राहगीर अस्पताल में भर्ती करा चुके थे। 

बस सवार यात्री हुए परेशान, दूसरी बस से गए

बस में सवार यात्री कैलाश चंद ने बताया कि बस जयपुर के सिंधी कैंप से दोपहर में चली थी। उन्हें देवरिया जाना था। अचानक ईको से हादसा हो गया। इससे चीखपुकार मच गई। सभी घबरा गए। बाद में पुलिस आई। उनके लिए दूसरी बस का इंतजाम कराया गया। वहीं आगरा से हर्ष शुक्ला बस में सवार हुए थे। उनका कहना था कि हादसा मोड़ पर हुआ है। यहां बस और ईको के आमने सामने आने पर हादसा हुआ। वाहन गति में होने से ईको सवार लोग गम्भीर घायल हुए।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed