{"_id":"68603898486a515415002226","slug":"two-patients-suffering-from-diarrhea-and-breathing-problems-died-mainpuri-news-c-174-1-sagr1037-140159-2025-06-29","type":"story","status":"publish","title_hn":"Agra News: डायरिया और सांस की दिक्कत से पीड़ित दो मरीजों ने तोड़ा दम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Agra News: डायरिया और सांस की दिक्कत से पीड़ित दो मरीजों ने तोड़ा दम
Sun, 29 Jun 2025 12:16 AM IST
आगरा ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
Updated Sun, 29 Jun 2025 12:16 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मैनपुरी। डायरिया के साथ ही सांस की बीमारियों से पीड़ित मरीजों की संख्या बढ़ी है। शनिवार को जिला अस्पताल में भर्ती दो मरीजों ने दम तोड़ दिया। इनमें से एक को डायरिया की दिक्कत थी जबकि दूसरे को सांस लेने में दिक्कत हो रही थी।
भोगांव थाना क्षेत्र के गांव हरचंदपुर निवासी ओमकार (50) को पिछले कुछ दिनों से दस्त हो रहे थे। परिजन ने उन्हें गंभीर हालत में शनिवार को जिला अस्पताल में भर्ती कराया यहां उपचार के दौरान उनकी मौत हो गई। थाना कुर्रा क्षेत्र के गांव सुल्तानपुर पतारा निवासी हरनाथ सिंह (70) को पिछले कुछ दिनों से सांस लेने में दिक्कत हो रही थी। परिजन उनका एक निजी डॉक्टर के यहां उपचार करा रहे थे। शनिवार को परिजन उन्हें गंभीर हालत में जिला अस्पताल लेकर पहुंचे यहां डाॅक्टर ने जांच के बाद उन्हें मृत घोषित कर दिया। सीएमएस डॉ. मदनलाल का कहना था कि ओमकार को गंभीर हालत में ही अस्पताल लाया गया था। वहीं हरनाथ सिंह मृत अवस्था में ही अस्पताल लाए गए थे।