{"_id":"627a556d07f01f03b3240d25","slug":"two-patients-of-covid-19-reported-in-mathura","type":"story","status":"publish","title_hn":"मथुरा में कोरोना: जिले में दो लोग संक्रमित मिले, सक्रिय मरीजों की संख्या हुई 12","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मथुरा में कोरोना: जिले में दो लोग संक्रमित मिले, सक्रिय मरीजों की संख्या हुई 12
Tue, 10 May 2022 05:37 PM IST
मुकेश कुमार
संवाद न्यूज एजेंसी, मथुरा
संवाद न्यूज एजेंसी, मथुरा
Published by: मुकेश कुमार
Updated Tue, 10 May 2022 05:37 PM IST
सार
धर्म नगरी मथुरा में भी कोरोना संक्रमण के मरीज बढ़ रहे हैं। जिले में सक्रिय मरीजों की संख्या 12 हो गई है।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर।
विस्तार
मथुरा में कोरोना संक्रमण के सक्रिय मरीजों का आंकड़ा बढ़ता जा रहा है। बीते 24 घंटे में जिले में दो लोग संक्रमित मिले हैं। इससे मंगलवार को सक्रिय मरीजों की संख्या बढ़कर 12 हो गई है। राहत की बात यह है कि सभी मरीज होम आइसोलेशन में हैं। चिकित्सकों की निगरानी में उनका इलाज चल रहा है।
विज्ञापन
स्वास्थ्य विभाग की रिपोर्ट के मुताबिक जिन दो मरीजों की रिपोर्ट पॉजिटिव आई है। उनमें से 68 वर्षीय व्यक्ति फरह क्षेत्र के फतिहा का है। जबकि दूसरे टाउनशिप रांची बांगर इलाके का रहने वाला है। इसकी उम्र 29 साल है। स्वास्थ्य विभाग ने इन मरीजों के संपर्क में आए लोगों की ट्रेसिंग शुरू कर दी है।
विज्ञापन
सभी प्रमुख स्थानों पर की जा रही जांच
कोविड रैपिड रिस्पॉन्स टीम के प्रभारी डॉ भूदेव ने बताया कि कोरोना मरीज मिलने के बाद सभी प्रमुख स्थानों पर जांच कराई जा रही है। रेलवे स्टेशन, बस स्टैंड के अलावा प्रमुख मंदिरों में भी रेंडम जांच कराई जा रही है। उन्होंने बताया कि किसी भी मरीज में नया वैरिएंट नहीं मिला है, सभी में पुराने लक्षण हैं।
विज्ञापन