{"_id":"6782db8da298dac47b007ccd","slug":"two-patients-including-a-teenager-died-of-heart-attack-mainpuri-news-c-174-1-sagr1037-130109-2025-01-12","type":"story","status":"publish","title_hn":"Agra News: हार्ट अटैक से किशोर सहित दो मरीजों ने तोड़ा दम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Agra News: हार्ट अटैक से किशोर सहित दो मरीजों ने तोड़ा दम
Sun, 12 Jan 2025 03:13 AM IST
आगरा ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
Updated Sun, 12 Jan 2025 03:13 AM IST
विज्ञापन
-जिला अस्पताल में भर्ती मरीज। संवाद
- फोटो : agra
मैनपुरी। सर्दी के बीच जिले मेंं हार्ट से पीड़ित मरीजों की संख्या तेजी केे साथ बढ़ रही है। शनिवार को जिला अस्पताल में किशोर सहित दो लोगों ने दम तोड़ दिया। सात मरीजों को गंभीर हालत में सैफई मेडिकल कॉलेज के लिए रेफर किया गया। जिला अस्पताल में 28 मरीज भर्ती किए गए 726 मरीजों को प्राथमिक उपचार दिया गया।
पिछले कुछ दिनों से जिले में सर्दी का प्रकोप देखा जा रहा है। ऐसे में जिले में अस्थमा, हार्ट, निमोनिया के मरीजों की संख्या बढ़ने लगी है। ओपीडी में लगातार मरीजों की भीड़ पहुंच रही है। शनिवार को भी जिला अस्पताल की ओपीडी में मरीजों की भीड़ रही। सबसे अधिक मरीज फिजीशियन कक्ष में पहुंचे। बालरोग विशेषज्ञ कक्ष में भी मरीजों की भीड़ देखी गई। शहर के डीएन नगर कोतवाली निवासी अपूर्व (15) पुत्र संजीव कुमार को शुक्रवार की रात हार्ट अटैक पड़ा। परिजन ने गंभीर हालत में जिला अस्पताल में भर्ती कराया। यहां उपचार के दौरान शनिवार की सुबह उसकी मौत हो गई। डॉक्टर के अनुसार किशोर को दौरे भी आते थे।
थाना कोतवाली क्षेत्र के मौसम बाग निवासी राघवेंद्र (70) को भी शनिवार को हार्ट अटैक पड़ा। परिजन उनको गंभीर हालत में जिला अस्पताल में लेकर आए। यहां डॉक्टर ने जांच कर उन्हें मृत घोषित कर दिया। सीएमएस डॉ. मदनलाल का कहना था कि किशोर को गंभीर हालत में भर्ती कराया गया था उसे हर संभव उपचार दिया गया लेकिन उसकी जान नहीं बच सकी। वहीं वृद्ध को मृत अवस्था में ही अस्पताल लाया गया था।

खोली में शांतनु का स्वागत करते कांग्रेस कार्यकर्ता। -संवाद
विज्ञापन