फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   two patients dies and 18 new cases of covid reported in agra

आगरा में कोरोना: साप्ताहिक बंदी में संक्रमण के नए मामले घटे, 24 घंटे में 18 संक्रमित, दो मरीजों की मौत

Mon, 07 Jun 2021 12:26 AM IST
मुकेश कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा Published by: मुकेश कुमार Updated Mon, 07 Jun 2021 12:26 AM IST
सार

आगरा में कोरोना मरीजों के दम तोड़ने का सिलसिला नहीं थम रहा। रविवार को दो और मरीजों की मौत दर्ज होने से मृतकों की संख्या 427 हो गई है।

विज्ञापन
two patients dies and 18 new cases of covid reported in agra
आगरा में कोरोना वायरस : सैंपल लेते स्वास्थ्यकर्मी (सांकेतिक तस्वीर) - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

आगरा में कोरोना कर्फ्यू खत्म होने के बाद बढ़ी कोरोना संक्रमण की रफ्तार साप्ताहिक बंदी में थोड़ी कम हुई है। इसका असर रविवार को देखने को मिला है। कोरोना संक्रमण के नए मामलों में कमी आई है। पिछले 24 घंटे में 7206 लोगों की जांच में 18 नए संक्रमित मरीज मिले हैं। इससे पूर्व शनिवार 44 और शुक्रवार को 33 नए मरीज मिले थे। 

विज्ञापन


प्रशासन की ओर से जारी रिपोर्ट के अनुसार जिले में अब तक 9.73 लाख लोगों की कोविड जांच हो चुकी है। कुल 25689 मरीज मिले हैं। जिनमें 25007 मरीज स्वस्थ होने के बाद डिस्चार्ज हो चुके हैं। स्वस्थ होने की दर 97.35 फीसदी है। वर्तमान में सक्रिय केस 255 हैं। 
विज्ञापन


न बरतें लापरवाही, भीड़ से बचें
मंडलायुक्त अमित गुप्ता ने कहा है कि कोविड व्यवहार को नहीं अपनाने वाले लोगों के विरुद्ध कार्रवाई के निर्देश एसएसपी को दिए हैं। कोई भी दुकानदार बिना मास्क बाजार में न बैठें। लोग बेवजह बाजार न जाएं। जिलाधिकारी प्रभु एन सिंह ने कहा है कि कोरोना खत्म नहीं हुआ है। लोग लापरवाही न बरतें। भीड़-भाड़ वाले इलाकों में जाने से बचें। मास्क, उचित दूरी और बार-बार हाथ धोने के अलावा टीका जरूर लगवाएं।
विज्ञापन
विज्ञापन


आगरा में कोरोना: वायरस का म्यूटेशन बना घातक, दूसरी लहर के मृतकों में 47 युवा 

ब्लैक फंगस के मरीजों की संख्या लगातार बढ़ रही है। शनिवार को ब्लैक फंगस के तीन नए मरीज मिले हैं। इनको एसएन मेडिकल कॉलेज इमरजेंसी में भर्ती कराया गया। यहां से रविवार को ब्लैक फंगस वार्ड में शिफ्ट कर दिया जाएगा। ब्लैक फंगस वार्ड के प्रभारी डॉ. अखिल प्रताप सिंह ने बताया कि अब वार्ड में ब्लैक फंगस के 35 मरीज हो गए हैं। 


अपने शहर की खबरों से अपडेट रहने के लिए पढ़ते रहिए amarujala.com । अमर उजाला आगरा के फेसबुक पेज को लाइक और फॉलो करने के लिए यहां क्लिक कर सकते हैं। 
 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed