{"_id":"6910d492847d06493e07c57c","slug":"two-patients-died-of-heart-attack-mainpuri-news-c-174-1-ag11004-148579-2025-11-09","type":"story","status":"publish","title_hn":"Agra News: हृदयघात से पीड़ित दो मरीजों ने तोड़ा दम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Agra News: हृदयघात से पीड़ित दो मरीजों ने तोड़ा दम
Sun, 09 Nov 2025 11:21 PM IST
आगरा ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
Updated Sun, 09 Nov 2025 11:21 PM IST
विज्ञापन
फाेटो 29 जिला अस्पताल में भर्ती मरीज। संवाद
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मैनपुरी। जिले में हृदयघात के मरीजों की दिक्कतें पिछले कुछ दिनों से बढ़ चली हैं। रविवार को जिला अस्पताल पहुंचे दो मरीजों की हृदयघात से मौत हो गई। पांच मरीजों को गंभीर हालत में जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया। यहां से तीन मरीजों को हालत बिगड़ने पर मेडिकल कॉलेज सैफई के लिए रेफर किया गया है।
महाराजा तेज सिंह जिला अस्पताल की इमरजेंसी में रविवार को सुबह से ही मरीजों की भीड़ देखी गई। इमरजेंसी की ओपीडी में 77 मरीजों ने उपचार लिया इनमें 11 मरीज हार्ट की बीमारियों से पीड़ित थे। शहर के मोहल्ला गाड़ीवान निवासी उर्मिला देवी (60) पत्नी मनोज कुमार को रविवार की सुबह अचानक हृदयघात पड़ा। परिजन उन्हें लेकर जिला अस्पताल पहुंचे यहां डॉक्टर ने जांच के बाद उन्हें मृत घोषित कर दिया।
मोहल्ला ककरइया निवासी सुनील कुमार (40) को रविवार की सुबह हृदयघात पड़ा परिजन उन्हें जिला अस्पताल लेकर पहुंचे, लेकिन तब तक उनकी मौत हो चुकी थी। जिला अस्पताल की इमरजेंसी में डॉक्टर ने जांच के बाद उन्हें मृत घोषित कर दिया। सीएमएस डाॅ. संजय कुमार गुप्ता का कहना था कि दोनों ही मरीज अस्पताल में मृत अवस्था में लाए गए थे परिजनों के बताए लक्षण के अनुसार उनकी मौत हार्ट अटैक से हुई है।