फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Two patients died due to fever and respiratory problems

Agra News: बुखार और सांस की दिक्कत से दो मरीजों की मौत

Tue, 23 Apr 2024 10:49 PM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा Updated Tue, 23 Apr 2024 10:49 PM IST
विज्ञापन
Two patients died due to fever and respiratory problems
बुखार और सांस की दिक्कत से दो मरीजों की मौत
विज्ञापन

गर्मी का असर, अस्पताल की ओपीडी में पहुंचे 955 मरीज, 36 रोगी कराए गए भर्ती
संवाद न्यूज एजेंसी
मैनपुरी। बढ़ता तापमान जिले में बीमारियों को बढ़ावा दे रहा है। डायरिया के साथ बुखार के मरीजों की संख्या भी बढ़ती जा रही है। जिले के अलग-अलग क्षेत्र में बुखार और सांस लेने में दिक्कत के चलते दो मरीजों की मौत हो गई। वहीं 36 मरीजों को गंभीर हालत में भर्ती कराया गया। तीन मरीज हालत बिगड़ने के बाद रेफर किए गए। पिछले कुछ दिनों से जिले में बुखार, उल्टी दस्त और डायरिया के मरीजों की संख्या तेजी के साथ बढ़ी है। मंगलवार को जिला अस्पताल की ओपीडी में सुबह से ही मरीजों की भीड़ रही। ओपीडी में 955 मरीजों को प्राथमिक उपचार दिया गया। गंभीर हालत में बुखार, सांस, डायरिया के मरीज अस्पताल में भर्ती कराए गए। अस्पताल की इमरजेंसी में 36 मरीजों को भर्ती कराया गया।
बिछवां थाना क्षेत्र के नगला धुरा निवासी 70 वर्षीय यादराम को पिछले कुछ दिनों से बुखार आ रहा था। परिजन उनका एक निजी डॉक्टर के यहां उपचार करा रहे थे। हालत बिगड़ने पर मंगलवार को परिजन उन्हें लेकर जिला अस्पताल पहुंचे यहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। भोगांव थाना क्षेत्र के गांव दौलतपुर निवासी महावीर सिंह की 90 वर्षीय पत्नी अतरप्यारी को पिछले कुछ दिनों से सांस लेने में दिक्कत हो रही थी। परिजन ने सोमवार की रात उन्हें जिला अस्पताल में भर्ती कराया। यहां उपचार के दौरान उनकी मौत हो गई।
विज्ञापन


सीएमएस अतिरिक्त वार्ड बनाने के दिए निर्देश
जिला अस्पताल में पिछले कुछ दिनों से मरीजों की भीड़ पहुंच रही है। पिछले चार दिन में अस्पताल में करीब चार हजार मरीजों को प्राथमिक उपचार दिया गया है। इसके साथ ही 155 मरीज भर्ती कराए गए हैं। पांच मरीजों की विभिन्न बीमारियों से पीड़ित होने के कारण मौत हो गई। मंगलवार को भी जिला अस्पताल की इमरजेंसी में बेड फुल हो गए। मरीजों को इंडोर वार्ड में भेजकर जगह खाली कराई गई। वहीं इंडोर वार्ड की दूसरी मंजिल पर 20 बेड का अतिरिक्त वार्ड बनाने के आदेश सीएमएस ने दिए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


अस्पताल में एक मरीज की मौत हुई है। उसे गंभीर हालत में लाया गया था। एक दूसरे मरीज को मृत अवस्था में ही अस्पताल लाया गया था।
डॉ. मदनलाल, सीएमएस
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed