{"_id":"666f337b49da92919402f154","slug":"two-patients-died-due-to-fever-and-diarrhea-mainpuri-news-c-174-1-sagr1037-119164-2024-06-17","type":"story","status":"publish","title_hn":"Agra News: बुखार और डायरिया की दिक्कत से दो मरीजों की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Agra News: बुखार और डायरिया की दिक्कत से दो मरीजों की मौत
Mon, 17 Jun 2024 12:18 AM IST
आगरा ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
Updated Mon, 17 Jun 2024 12:18 AM IST
विज्ञापन
मैनपुरी। भीषण गर्मी के बीच बुखार, डायरिया सहित विभिन्न बीमारियों से लोगों की मौत हो रही है। रविवार को अलग-अलग क्षेत्र में बुखार और डायरिया के दो मरीजों की मौत हो गई। भोगांव के मोहल्ला जौहरी निवासी राज वर्मा (32) को कुछ दिनों से बुखार आ रहा था। निजी डॉक्टर के यहां उपचार हो रहा था। हालत बिगड़ने पर परिजन रविवार को राज को लेकर जिला अस्पताल पहुंचे यहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। कोतवाली थाना क्षेत्र के रमईहार निवासी मनेश कुमार (32) शराब का लती था। उसे दो दिन से डायरिया की दिक्कत थी। परिजन उसका एक निजी डॉक्टर से उपचार करा रहे थे। रविवार को हालत बिगड़ने पर परिजन उसे लेकर जिला अस्पताल पहुंचे यहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। सीएमएस डाॅ. मदनलाल का कहना था कि सभी मरीज मृत अवस्था में ही अस्पताल लाए गए थे।
सांस की दिक्कत से पीड़ित दो मरीजों ने तोड़ा दम
बिछवां थाना क्षेत्र के गांव शाहपुर निवासी प्रेमनाथ (80) को कुछ दिनों से सांस की दिक्कत थी। परिजन उनका एक निजी डाॅक्टर के यहां उपचार करा रहे थे। हालत बिगड़ने पर रविवार को परिजन उन्हें लेकर जिला अस्पताल पहुंचे यहां डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया। एलाऊ थाना क्षेत्र के गांव किशोरपुर निवासी शिवकुमार (62) को रविवार की सुबह अचानक सांस लेने में दिक्कत हुई। परिजन उन्हें जिला अस्पताल लेकर पहुंचे यहां डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया।
कैंसर पीड़ित ने तोड़ा दम
मोहल्ला छपट्टी निवासी राकेश बाथम (56) कई महीनों से कैंसर से पीड़ित थे। रविवार सुबह उनकी हालत बिगड़ी। परिजन उन्हें लेकर जिला अस्पताल पहुंचे यहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया।