फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   two parties fought with sticks over minor issue In Agra 15 people were injured

Agra: मामूली बात पर दो पक्षों में चले लाठी-डंडे, 15 लोग घायल; दोनों पक्षों ने दर्ज कराया केस... 28 नामजद

Thu, 28 Mar 2024 03:00 PM IST
भूपेन्द्र सिंह अमर उजाला न्यूज नेटवर्क, आगरा
अमर उजाला न्यूज नेटवर्क, आगरा Published by: भूपेन्द्र सिंह Updated Thu, 28 Mar 2024 03:00 PM IST
सार

मामूली बात पर दो पक्षों में लाठी-डंडे चल गए। इसमें 15 लोग घायल हो गए। दोनों पक्षों ने केस दर्ज कराया। दोनों पक्षों से 28 लोग नामजद किए गए हैं। 

विज्ञापन
two parties fought with sticks over minor issue In Agra 15 people were injured
थाना सिकंदरा - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

उत्तर प्रदेश के आगरा में मामूली बात पर दो पक्षों में लाठी-डंडे चले। 15 लोग घायल हो गए। पुलिस ने दोनों की तहरीर पर दो मामले दर्ज किए हैं। 28 को नामजद किया है। पुलिस का कहना है कि विवेचना की जा रही है। घटना सिकंदरा थाना क्षेत्र के लखनपुर गांव की है। 

विज्ञापन

यह है पूरा मामला

गांव निवासी धर्म सिंह ने पुलिस को बताया कि मंगलवार रात 8 बजे भांजा विशाल लंगड़े की चौकी अपने घर जा रहा था। गांव में वीरेंद्र की थर्माकोल की फैक्टरी है। इसके पास भतीजे राहुल ने विशाल को रोक लिया। वह विशाल को वापस चलने के लिए कह रहा था। तभी 5-6 लोग आए। वह गाली-गलौज करने लगे।

विज्ञापन


उन्होंने अपना घरेलू मामला बताते हुए बीच में बोलने के लिए मना किया। मगर, वह लोग मारपीट करने लगे। लाठी-डंडे, फरसे और सरिया से हमला बोल दिया। 35-40 लोगों को बुला लिया। उन्होंने पथराव किया। परिवार के लोग बचाने आए तो उनको भी पीटा। इसमें धर्म सिंह, विशाल, विजय सिंह, परमजीत और राहुल को चोट लगीं। आरोपियों ने मुकदमा दर्ज कराने पर धमकी दी। जातिसूचक शब्द बोले।

विज्ञापन
विज्ञापन

फैक्टरी में आकर 10 हजार की मांग रहे थे चौथ

उधर, दूसरे पक्ष की ओर से वीरेंद्र सिंह ने केस दर्ज कराया। उन्होंने पुलिस को बताया कि राजेश, आकाश और नवीन फैक्टरी में आए। 10 हजार रुपये चौथ मांगने लगे। फैक्टरी के कर्मचारी विकास और संदीप ने मना किया। इस पर मारपीट करने लगे। जानकारी पर वह आ गए। मगर, आरोपियों ने अपने 50-60 लोग बुला लिए। हमला बोल दिया। कर्मचारी अमित, रोहताश, राजू, सुशील, छोटू, संदीप, विकास, सोनू, कामेश को पीटा। वह घायल हो गए।


थाना सिकंदरा के प्रभारी निरीक्षक का कहना है कि दोनों पक्षों की तहरीर पर केस दर्ज किया गया है। घायलों का मेडिकल कराया है। एससी-एसटी एक्ट के मुकदमे की विवेचना एसीपी हरीपर्वत करेंगे। साक्ष्य संकलन कर कार्रवाई की जाएगी।

इनकी हुई नामजदगी

धर्म सिंह की तहरीर पर वीरेंद्र राजपूत, राजीव राठौर, वीरेंद्र का भाई, तेजेंद्र राजपूत, लोकेश, कमलेश, अमित, रोहताश सिंह, सुशील, राजू, संदीप, विकास, सोनू के खिलाफ नामजद मुकदमा दर्ज किया है। इसमें बलवा, मारपीट, पथराव सहित एससी-एसटी एक्ट लगाया गया है।



वहीं वीरेंद्र की तहरीर पर दर्ज मुकदमे में राजेश, आकाश, नवीन, लेखराज, विजय सिंह, धर्मा, नवाब, अमन सोनी, राज, सूरज, कालीचरन, चेतराम, मुलायम सिंह, अजीत और रामप्रसाद को नामजद किया है। मुकदमे में बलवा, मारपीट, गालीगलौज, चौथ मांगने और हत्या के प्रयास की धारा लगी हैं। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed