फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Two parties created ruckus in thana for lost donkeys in Agra Police took decision through Panchayat

गधों के लिए थाने में पंचायत: पहले आगरा पुलिस ने ढूंढे चोरी हुए दो गधे...फिर लगी चौपाल, घंटों चला ड्रामा

Sat, 14 Oct 2023 11:02 PM IST
भूपेन्द्र सिंह अमर उजाला, आगरा
अमर उजाला, आगरा Published by: भूपेन्द्र सिंह Updated Sat, 14 Oct 2023 11:02 PM IST
सार

आगरा में गधों के लिए थाने में पंचायत हुई। पहले आगरा पुलिस ने चोरी गए दो गधे ढूंढे। फिर चौपाल  लगी। घंटों हाई वोल्टेज ड्रामा चला।

विज्ञापन
Two parties created ruckus in thana for lost donkeys in Agra Police took decision through Panchayat
Agra News: गधों के लिए थाने में पंचायत - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

उत्तर प्रदेश के आगरा में शनिवार को गधों के लिए थाने में हाई वोल्टेज ड्रामा चला। यहां एक किसान के गधे अचानक गायब हो गए। एक दिन उसने फिरोजाबाद के रामनगर में चोरी गए अपने गधों को देखा। वह उन्हें पहचान गया। इसके बाद सीधे पुलिस के पास पहुंचा। गधे चोरी की शिकायत की। पुलिस से मदद की गुहार लगाई। 

विज्ञापन


किसान की पीड़ा देख पुलिस गधे ढूंढने में लग गई। उसके बताए स्थान पर छापेमारी की और गधों को बरामद कर लिया। पुलिस दोनों गधों को थाने ले आई। यहां यह गधे पुलिस के लिए सिर दर्द बन गए। घंटों के ड्रामा के बाद किसी तरह समझौता हो सका। इसके बाद सभी ने राहत की सांस ली। 
विज्ञापन


यह भी पढ़ेंः- UP: बाहरवाली से भिड़ा टांका...तो पत्नी को दी ऐसी मौत कि कांप गई रूह; अपनी ही रची कहानी में फंसा और उगल दिया सच

विज्ञापन
विज्ञापन

मामला पिनाहट थाना क्षेत्र के मोहल्ला थरी का है। यहां के रहने वाले महेंद्र सिंह ने बताया कि कुछ महीने पूर्व उसके दो गधे खेतों में चरने गए थे। उसके बाद वह गायब हो गए। उसने खोजा लेकिन कोई पता नहीं चल सका। थक हारकर वह बैठने वालों में नहीं था। उसने गधा खरीदने की योजना बनाई। इसके बाद आसपास के क्षेत्र में पता करता कि गधे कहां बिक रहे हैं और जानकारी होने पर पहुंच जाता। 

यह भी पढ़ेंः- Agra: बीएएमएस की परीक्षा में धरे गए पांच नकलची, छोटी-छोटी की नकल की पर्चियां हुईं बरामद

एक दिन उसे पता चला कि फिरोजाबाद के रामनगर निवासी किसान अमर सिंह के यहां गधे हैं। इस पर वह गधा खरीदने के बहाने उसके घर पहुंचा। यहां उसने अपने गधों को देखते ही पहचान लिया। लेकिन महेंद्र का कहना है कि यह दोनों गधे उसके हैं। बात बढ़ी तो महेंद्र पिनाहट थाने पहुंचे गया। यहां गधे चोरी की बात बताते हुए पुलिस को शिकायत की। 

यह भी पढ़ेंः- Mathura: बांके बिहारी मंदिर क्षेत्र में चूहों ने खोखली कर दी जमीन, पुजारी बोले- मंदिर में जीवों को नहीं मारते

पुलिस ने किसान बात सुनी और पीड़ा को देखते हुए मदद के लिए तैयार हो गई। पुलिस ने शिकायत का संज्ञान लेते हुए बताए गए स्थान पर छापेमारी की। यहां से दोनों गधों को बरामद कर लिया। इसके बाद उन्हें लोडर नें लादकर थाने ले आई। जानकारी होने पर यहां दोनों पक्ष पहुंच गए। अमर सिंह का कहना रहा कि उसने बाजार से इन्हें खरीदा है। हालांकि वह किस बाजार से, किस किसान से खऱीदा, इसका जवाब नहीं दे पाया।

दोनों पक्ष गधों पर मालिकाना हक जताते हुए थाने पर ही हंगामा करने लगे। यह हाई वोल्टेज ड्रामा घंटों चला। मामला सुलझाने का कोई रास्ता ही नहीं दिख रहा था। इस पर पुलिस ने चौपाल लगाई और दोनों पक्षों बैठाया। उनसे वार्ता की। काफी जद्दोजहद के बाद पुलिस ने दोनों पक्षों को एक-एक गधा लेने पर सहमति बनवाई। इसके बाद उन्हें एक-एक गधा देकर सुलह नामा कराया। थाने में गधों के लिए हुई पंचायात क्षेत्र में चर्चा का विषय बनी हुई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed