{"_id":"66d5f333211cea2b9003ee6c","slug":"two-parties-clashed-in-the-dispute-of-building-a-temple-bricks-and-stones-were-thrown-mainpuri-news-c-174-1-sagr1036-123307-2024-09-02","type":"story","status":"publish","title_hn":"UP News: मैनपुरी के जिरौली में पथराव, किसी ने छत से संभाला मोर्चा...कोई नीचे से फेंक रहा था पत्थर; VIDEO वायरल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
UP News: मैनपुरी के जिरौली में पथराव, किसी ने छत से संभाला मोर्चा...कोई नीचे से फेंक रहा था पत्थर; VIDEO वायरल
Tue, 03 Sep 2024 12:40 PM IST
आगरा ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, मैनपुरी
संवाद न्यूज एजेंसी, मैनपुरी
Updated Tue, 03 Sep 2024 12:40 PM IST
सार
मंदिर निर्माण को लेकर गांव जिरौली में पथराव हो गया। किसी ने छत से मोर्चा संभाला, तो कोई जमीन से पत्थरबाजी कर रहा था। इस पूरी घटना का वीडियो वायरल हो रहा है।
विज्ञापन
पथराव
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
मैनपुरी के बिछवां थाना क्षेत्र के गांव जिरौली में एक पुराने कुआं के पास जमीन पर मंदिर बनाए जाने को लेकर दो पक्षों के बीच जमकर मारपीट हुई। दोनों ओर से ईंट पत्थर चले। जिसमें कई लोग घायल हो गए। सोशल मीडिया पर झगड़े का वीडियो भी वायरल हुआ। पुलिस जांच कर रही है।
गांव जिरौली निवासी राम खिलाड़ी के घर के सामने पूर्वजों के बनाए गए कुआं की जमीन है। जिस पर गांव निवासी प्रवेश पक्ष के लोग मंदिर बनाना चाह रहे हैं। लेकिन राम खिलाड़ी कुआ की जमीन पर मंदिर बनाए जाने का विरोध कर रहे हैं। सोमवार की सुबह विपक्षी मंदिर निर्माण के लिए वहां नींव खोदने आ गए। इसी बात को लेकर दोनों पक्षों में कहासुनी होने के बाद लाठी-डंडे चलने लगे। दोनों ओर से ईंट-पत्थर फेंके गए। जिसमें दोनों पक्ष के लोग चोटिल हो गए।
इस घटना का एक वीडियो भी सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। जिसमें नाबालिग छत से पत्थर फेंकते नजर आ रहे हैं। मामले में अभी किसी भी पक्ष की ओर से थाने में तहरीर नहीं दी गई है। रामखिलाड़ी के परिजन ने अपर पुलिस अधीक्षक को शिकायती पत्र दिया है। थानाध्यक्ष अवनीश त्यागी ने बताया कि वायरल वीडियो की जांच कराई जा रही है। कुछ लोगों को हिरासत में लिया गया है। पूछताछ कर मामले में आगे की कार्रवाई की जाएगी।