{"_id":"695be3034b95844f68024355","slug":"two-parties-clash-over-social-media-comment-several-injured-agra-news-c-325-1-fsk1001-103474-2026-01-05","type":"story","status":"publish","title_hn":"Agra News: सोशल मीडिया टिप्पणी पर दो पक्षों में विवाद, कई चोटिल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Agra News: सोशल मीडिया टिप्पणी पर दो पक्षों में विवाद, कई चोटिल
विज्ञापन
फतेहपुर सीकरी। थाना क्षेत्र के ग्राम सिरौली में सोशल मीडिया पर बांग्लादेश में हिंदुओं पर हो रहे हमलों के मद्देनजर एक पोस्ट पर दो पक्षों के बीच विवाद हो गया। आपसी झगड़े में कई लोग चोटिल भी हो गए हैं। थाना प्रभारी का कहना है कि मामलेे की जांच की जा रही है। जांच के उपरांत विधिक कार्रवाई की जाएगी।
मिली जानकारी के अनुसार कुलदीप ने फेसबुक पर एक वीडियो साझा की थी, जिसमें बांग्लादेश में हिंदुओं से जुड़े मुद्दे व हिंदू समाज को एकजुट करने की बात कही गई थी। बताया जा रहा है कि उक्त वीडियो पर हिरदेश सिंह ने टिप्पणी की। इसके बाद दोनों पक्षों के बीच कहासुनी बढ़ गई और मामला मारपीट तक पहुंच गया। इसमें कई लोग चोटिल भी हो गए। घटना के बाद दोनों पक्षों ने थाना पुलिस में तहरीर दी है। तहरीर के आधार पर मामले को संज्ञान में लेते हुए पुलिस ने जांच शुरू कर दी है। संवाद