फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Two parties came face to face in a dispute over children a woman got shot in the firing

Agra: बच्चों के विवाद में आमने सामने आए दो पक्ष, फायरिंग में एक महिला को लगी गोली; तीन अन्य जख्मी

Thu, 13 Jun 2024 08:14 PM IST
धीरेन्द्र सिंह अमर उजाला न्यूज नेवर्क, आगरा
अमर उजाला न्यूज नेवर्क, आगरा Published by: धीरेन्द्र सिंह Updated Thu, 13 Jun 2024 08:14 PM IST
सार

बच्चों के विवाद में दो पक्षों में जमकर झगड़ा हुआ। लाठी-डंडे चले और उसके बाद फायरिंग हो गई। एक महिला के पेट में गोली लगी, जिससे वो घायल हो गई। महिला को उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है। पुलिस ने मामले में जांच शुरू कर दी है। 

 

विज्ञापन
Two parties came face to face in a dispute over children a woman got shot in the firing
फायरिंग। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

आगरा में शमसाबाद थाना क्षेत्र के ग्राम गढ़ मढै़या में बुधवार की रात बच्चों के विवाद में दो पक्ष भिड़ गए। लाठी-डंडे चलने के साथ फायरिंग भी की गई। गोली लगने से एक महिला घायल हुई। तीन अन्य लोगों को भी चोटें लगी हैं। महिला को मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया गया है।
विज्ञापन


ग्राम गढ़ मढै़या निवासी यशपाल ने पुलिस को बताया कि वह बच्चों को ट्यूशन पढ़ाकर लौट रहे थे। बच्चों के बीच विवाद के बारे में बोलने पर उनका रास्ते में कृष्णपाल से झगड़ा हो गया। अन्य लोग भी आ गए, मारपीट होने लगी। लाठी-डंडे चलने के साथ फायरिंग भी की गई। एक गोली पूनम देवी के पेट में लगी। वह घायल हो गईं।
विज्ञापन


 इसके अलावा चंचल और दूसरे पक्ष से राजेश एवं यशपाल दोनों भाई घायल हुए। पूनम को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र ले जाया गया। जहां से हालत गंभीर देख डाॅक्टर ने आगरा रेफर कर दिया। थानाध्यक्ष शमसाबाद ने बताया कि घटना की जांच की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed