फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Two of the students are part flirting Sohde arrested

छात्राओं से छेड़खानी कर भाग रहे दो शोहदे दबोचे

Sat, 07 Feb 2015 02:02 AM IST
ब्यूरो, अमर उजाला
ब्यूरो, अमर उजाला Updated Sat, 07 Feb 2015 02:02 AM IST
विज्ञापन
विजय नगर कालोनी में कार सवार दो शोहदों ने बीएससी की छात्रा और उसकी बहन से छेड़खानी की। एक युवती को कार में खींचने का कोशिश की। शोर मचाने पर राहगीरों ने कार का पीछा करके दोनों को दबोच लिया। छात्रा ने आरोपियों के खिलाफ रिपोर्ट लिखाई। पुलिस ने दोनों को जेल भेजा है।
विज्ञापन

हरीपर्वत क्षेत्र की युवती बीएससी की छात्रा है। वह गुरुवार शाम को छोटी बहन के साथ न्यू आगरा बाईपास स्थित धर्मस्थल में गई थी। वहां से दोनों पैदल ही घर लौट रही थीं। युवतियों ने पुलिस को बताया कि विजय नगर कालोनी में बैंक ऑफ बड़ौदा के पास कार सवार दो युवकों ने उनके पास आकर कार रोक ली। कहा कि कार में बैठ जाओ, हम घर छोड़ देंगे। दोनों ने अनसुना कर दिया। इसके बाद वे छेड़खानी करने लगे, लेकिन दोनों बहनों ने कोई जवाब नहीं दिया। वे जब विजय नगर पुलिस चौकी के पास पहुंची तो कार सवार दोबारा उनके पास पहुंच गए। एक युवक ने बीएससी की छात्रा को हाथ पकड़कर कार में खींचने की कोशिश की। इस पर दोनों बहनें शोहदों से भिड़ गईं। शोर मचाने लगीं। राहगीरों को देख कार सवारों ने भागने की कोशिश की मगर राहगीरों ने पीछा करके कार को रोक लिया। इसके बाद शोहदों की धुनाई लगाई। पुलिस भी पहुंच गई। आरोपियों ने अपने नाम खेड़ा राठौर निवासी अनिल कुमार और सैंया निवासी संजय बताए।
विज्ञापन

----------------
इरादतनगर में छात्रा के साथ दुराचार
सैंया (ब्यूरो)। इरादतनगर थाना क्षेत्र में सिलाई सीखने जा रही साइकिल सवार छात्रा को दबोचकर एक युवक ने दुराचार किया। एक पखवाड़े बाद पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

घटना 24 जनवरी की है। इरादतनगर के एक गांव में रहने वाली किशोरी ग्यारहवीं की छात्रा है। परिवारीजनों ने बताया कि घटना के दिन पूर्वाह्न 11 बजे छात्रा जा रही थी। रास्ते में गांव के एक युवक और उसके मौसेरे भाई ने उसे रोका और जबरन खेत में ले गए। यहां एक युवक ने दुराचार किया। दोनों शिकायत करने पर जान से मारने की धमकी देकर भाग गए। आरोपियों ने बाद में फोन करके भी युवती को धमकाया। दहशत में आई छात्रा ने घटना की जानकारी घरवालों को नहीं दी। शुक्रवार को छात्रा ने अपनी मां को इस बारे में बताया। इसके बाद थाने पहुंचे परिवारीजनों ने आरोपियों के खिलाफ मुकदमा लिखाया। उन्होंने बताया कि आरोपी ने पिछले साल भी किशोरी के साथ छेड़खानी की थी। तब पुलिस ने उसे जेल भेजा था। पुलिस ने छात्रा का मेडिकल कराया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed