फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Two nominations filed for the post of District Panchayat President

जिला पंचायत अध्यक्ष पद के लिए दो नामांकन दाखिल

Sat, 26 Jun 2021 11:46 PM IST
Agra Bureau आगरा ब्यूरो
Updated Sat, 26 Jun 2021 11:46 PM IST
विज्ञापन
Two nominations filed for the post of District Panchayat President
कासगंज। जिला पंचायत अध्यक्ष पद के लिए जिले में शनिवार को प्रत्याशियों ने अपने नामांकन दाखिल किए। कलक्ट्रेट पर कड़ी सुरक्षा रही। समाजवादी पार्टी से समर्थ यादव और भाजपा समर्थित कासगंज विकास मंच की निर्दलीय प्रत्याशी रतनेश कश्यप ने नामांकन दाखिल किया। दो प्रत्याशियों के नामांकन से अध्यक्ष पद पर सीधा मुकाबला है। 23 जिला पंचायत सदस्य 3 जुलाई को मतदान करेंगे।
विज्ञापन

सपा से समर्थ यादव वार्ड नंबर 18 से जिला पंचायत सदस्य का चुनाव जीते हैं। 27 वर्षीय समर्थ के नामांकन के प्रस्तावक जितेंद्र कुमार और अनुमोदक तनु यादव। नामांकन के दौरान जिलाध्यक्ष एवं पूर्व सांसद देवेंद्र सिंह यादव, पूर्व विधायक हसरत उल्ला खां शेरवानी, देवेंद्र लोधी, तनु यादव, हरिओम शर्मा, विजय जैन मौजूद रहे। कासगंज विकास मंच ने वार्ड 12 से निर्दलीय विजयी रतनेश कश्यप को उम्मीदवार बनाया है। रतनेश कश्यप 33 वर्ष के है। उनके नाम का प्रस्ताव सितारा कश्यप और अनुमोदक भावना राजपूत रहे। भारतीय जनता पार्टी ने उन्हें अपना समर्थन दिया है। नामांकन के दौरान भाजपा जिलाध्यक्ष केपी सिंह सोलंकी, पटियाली विधायक ममतेश शाक्य, सदर विधायक देवेंद्र राजपूत, भाजपा नेता श्यामसुंदर गुप्ता, रतनेश के पति वासुदेव उर्फ बौबी कश्यप मौजूद रहे।
विज्ञापन

सपा के समक्ष हैट्रिक की चुनौती
पिछले दो कार्यकाल में समाजवादी पार्टी का जिला पंचायत का कब्जा रहा है। इसलिए समाजवादी पार्टी के सामने इस बार हैट्रिक बनाने की चुनौती है। इसके लिए पार्टी जिला पंचायत सदस्यों का समर्थन हासिल करने के लिए जोड़ तोड़ कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

वर्जन-
- जिला पंचायत अध्यक्ष पद के चुनाव के लिए शुक्रवार को नामांकन दाखिल किए गए हैं। कड़ी सुरक्षा व्यवस्था के तहत आयोग की गाइडलाइन के अनुरूप प्रक्रिया शुरू की गई है। दो प्रत्याशियों ने अपने नामांकन दाखिल किए हैं।- सीपी सिंह, जिला निर्वाचन अधिकारी, जिलाधिकारी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed