फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Two New Platforms added In Tundla Railway Station Now Seven

सुविधा: टूंडला रेलवे स्टेशन से ट्रेन पकड़ते हैं तो बदल गए हैं आज से प्लेटफॉर्म के नंबर, पढ़िए ये खबर

Mon, 26 Jul 2021 09:48 AM IST
Abhishek Saxena न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा Published by: Abhishek Saxena Updated Mon, 26 Jul 2021 09:48 AM IST
सार

दो नए प्लेटफॉर्म बनने से रविवार से टूंडला स्टेशन के सभी प्लेटफॉर्म नंबरों में भी परिवर्तन कर दिया गया है।

विज्ञापन
Two New Platforms added In Tundla Railway Station Now Seven
टूंडला स्टेशन - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

रेलवे स्टेशन पर ट्रेनों के दबाव को कम करने के लिए बनाए गए दो नए प्लेटफॉर्मों पर रविवार को पैसेंजर ट्रेनों को शुरू किया गया। इस खास मौके पर ट्रेनों के संचालन के लिए रेल अधिकारियों में खासा उत्साह नजर आया। इस प्लेटफॉर्म की शुरुआत पहली टूंडला-अलीगढ़-दिल्ली (टीएडी) पैसेंजर ट्रेन से की गई। 

विज्ञापन

अहम है ये स्टेशन
टूंडला रेलवे स्टेशन दिल्ली-हावड़ा रेलखंड के प्रयागराज डिवीजन का महत्वपूर्ण रेलवे स्टेशन है। यहां पहले चार प्लेटफॉर्म थे। दिल्ली की ट्रेनों का ट्रैफिक अधिक होने के कारण आगरा की ट्रेनें अक्सर लेट हो जाती थीं। इसके लिए आगरा से आने वाली ट्रेनों के ठहराव के लिए पांच नंबर प्लेटफॉर्म का निर्माण कराया गया था। लगातार ट्रेनों में हो रहे इजाफे के दृष्टिगत टूंडला में दो नए प्लेटफॉर्म का निर्माण कराया गया है। यहां रविवार सुबह पैसेंजर ट्रेनों का संचालन शुरू किया गया। इस प्लेटफॉर्म पर मुख्य नियंत्रण कक्ष ने पहली ट्रेन के रूप में टूंडला-अलीगढ़-दिल्ली पैसेंजर ट्रेन को संचालित किया गया। मंडल यातायात प्रबंधक जे संजय कुमार, सहायक यातायात प्रबंधक प्रथम मेजर विराट मिश्रा, सहायक यातायात प्रबंधक द्वितीय रतन कुमार झा, स्टेशन अधीक्षक सुजीत कुमार आदि उपस्थित रहे। 
विज्ञापन


आज से बदल गए प्लेटफॉर्म नंबर
दो नए प्लेटफॉर्म बनने से रविवार से टूंडला स्टेशन के सभी प्लेटफॉर्म नंबरों में भी परिवर्तन कर दिया गया है। नए बने प्लेटफॉर्म को एक और दो व पहले से बने एक  एवं दो नंबर प्लेटफॉर्म को 3 एवं 4, पहले के बने 3 और 4 नंबर प्लेटफॉर्म को 5 एवं 6 कर दिया गया। वहीं सिटी साइड पांच नंबर प्लेटफॉर्म को अब 7 नंबर प्लेटफॉर्म कर दिया गया है। 
विज्ञापन
विज्ञापन

यह बोले अधिकारी
दो नए प्लेटफॉर्म पर रविवार को पहले दिन पैसेंजर ट्रेनों का परिचालन शुरू किया गया। इससे यात्रियों को सहूलियत मिली है। वहीं रेल अधिकारियों को भी अधिक ट्रेनों के परिचालन में लाभ मिलेगा। अमित कुमार सिंह, पीआरओ-एनसीआर, प्रयागराज डिवीजन

आगरा: 16-17 जुलाई को निरस्त रहेगी आगरा कैंट-नई दिल्ली इंटरसिटी, तीन ट्रेनों को रूट बदला

 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed