फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   two more teachers died in agra after election duty

आगरा: परिषदीय स्कूलों के दो और शिक्षकों की मौत, चुनाव ड्यूटी के बाद से थे बीमार

Sun, 09 May 2021 12:22 PM IST
मुकेश कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा Published by: मुकेश कुमार Updated Sun, 09 May 2021 12:22 PM IST
सार

जिले में अब तक 23 शिक्षकों, शिक्षामित्रों व खंड शिक्षा अधिकारी की मौत हो चुकी है। 

विज्ञापन
two more teachers died in agra after election duty
शिक्षक हेमंत शर्मा और विजय पाल सिंह - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

आगरा जिले के परिषदीय स्कूलों में तैनात दो और शिक्षकों की शनिवार को मौत हो गई। कोरोना संक्रमण के दौर में जिले के परिषदीय स्कूलों के 22 शिक्षकों और तीन शिक्षामित्रों की मौत हो चुकी है। एक खंड शिक्षा अधिकारी की भी कोरोना संक्रमण की मौत हुई है। 

विज्ञापन


उत्तर प्रदेशीय प्राथमिक शिक्षक संघ के जिलामंत्री बृजेश दीक्षित ने बताया कि शनिवार को शमसाबाद ब्लाक के कंपोजिट पूर्व माध्यमिक विद्यालय, लहरा प्रथम में तैनात सहायक अध्यापक विजय पाल सिंह की मौत हो गई। वह चुनाव ड्यूटी के बाद से ही बीमार चल रहे थे। एचआरसीटी रिपोर्ट से उनमें कोरोना संक्रमण की पुष्टि हुई। 
विज्ञापन


इसके अलावा सैंया ब्लाक के पूर्व माध्यमिक विद्यालय सिकंदरपुर में सहायक अध्यापक पद पर तैनात हेमंत शर्मा की भी मौत हो गई। शिक्षक संघ के पदाधिकारियों ने दोनों शिक्षकों को श्रद्धांजलि दी है। बृजेश दीक्षित का कहना है कि अधिकतर शिक्षकों ने पंचायत चुनाव में ड्यूटी दी थी, इसके बाद बीमार पड़े थे। 

विज्ञापन
विज्ञापन

अब तक इनकी हो चुकी है मौत 
1. प्रताप सिंह, इंचार्ज प्रधानाध्यापक देवरौठा 
2. मंसूर आलम खान, ब्लॉक व्यायाम शिक्षक-सैंया
3. गीता शाक्या, सहायक अध्यापक, प्राथमिक विद्यालय नगला हट्टी 
4. हेमेंद्र उपाध्याय, शिक्षामित्र, प्राथमिक विद्यालय, रामनगर 
5. रूपा अग्रवाल, पारस्परिक स्थानांतरण, विभाग में तैनाती
6. सुरेश चन्द बघेल, इंचार्ज प्रधानाध्यापक कम्पोजिट विद्यालय बकालपुर
7. प्रदीप कटारा, शिक्षामित्र, प्राथमिक विद्यालय भवनपुरा
8. सतेन्द्र कुमार सिंह, सहायक अध्यापक, प्राथमिक विद्यालय सूखा ताल
9. निशारानी श्रीवास्तव, सहायक अध्यापक, प्राथमिक विद्यालय पुसैता
10. राका सक्सेना, सहायक अध्यापक, पूर्व  माध्यमिक विद्यालय रहनकलां
11. संजय सिंह, प्रधानाध्यापक, प्राथमिक विद्यालय रायभा 
12. सुधीर प्रियदर्शी, स्पेशल एजुकेटर, विकास खंड अकोला 
13. बोहरन सिंह, सहायक अध्यापक, प्राथमिक विद्यालय कराही
14. विजय कुलश्रेष्ठ, इंचार्ज अध्यापक, उच्च प्राथमिक विद्यालय विल्हैनी 
15. कृष्ण कुमार, सहायक अध्यापक, प्राथमिक विद्यालय कुतकपुर 
16. नीतू सिंह, सहायक अध्यापक, पूर्व माध्यमिक विद्यालय पारौली
17. सीमा तिवारी, सहायक अध्यापक, कन्या पूर्व माध्यमिक जरार
18. सलमा वानो, इंचार्ज प्रधानाध्यापिका, पूर्व  माध्यमिक विद्यालय नगर क्षेत्र फतेहपुर सीकरी 
19. वीना चौहान, सहायक अध्यापक, पूर्व  माध्यमिक विद्यालय, कोट का पुरा
20. मीना ग्रोवर, सहायक अध्यापिका, नगर क्षेत्र 
21. जगत सिंह खण्ड शिक्षा अधिकारी विकास खण्ड बिचपुरी
22. विजय पाल सिंह, सहायक अध्यापक, कंपोजिट विद्यालय, हलरा प्रथम, शमसाबाद
23. हेमंत शर्मा, सहायक अध्यापक, पूर्व माध्यमिक विद्यालय, सिकंदरपुर, सैंया
 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed