{"_id":"612a2bb30623dc520e050af5","slug":"two-more-death-cause-of-poisonous-liquor-drink-total-16-dead-crime-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"आगरा जहरीली शराब कांड : दो और लोगों की मौत, 16 पर पहुंचा आंकड़ा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
आगरा जहरीली शराब कांड : दो और लोगों की मौत, 16 पर पहुंचा आंकड़ा
Sat, 28 Aug 2021 05:57 PM IST
Abhishek Saxena
न्यूज डेस्क अमर उजाला, आगरा
न्यूज डेस्क अमर उजाला, आगरा
Published by: Abhishek Saxena
Updated Sat, 28 Aug 2021 05:57 PM IST
सार
परिजनों ने इन्हें इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया था, जहां इनकी मौत हुई। ग्रामीण क्षेत्रों में मामले अब सामने आ रहे हैं।
विज्ञापन
demo pic
विस्तार
आगरा में जहरीली शराब से मौत का आंकड़ा बढ़ता जा रहा है। रक्षाबंधन के दिन ही शराब पीने से दो और लोगों की मौत का मामला प्रकाश में आया है। दो मौतों में एक शमसाबाद और एक इरादत नगर का मृतक शामिल है। परिजनों ने इन्हें इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया था, जहां इनकी मौत हुई। ग्रामीण क्षेत्रों में मामले अब सामने आ रहे हैं।
विज्ञापन
अवैध रूप से शराब बेचने वाले 12 गिरफ्तार
जहरीली शराब से हुई मौतों के मामले में पुलिस ने सात लोगों को गिरफ्तार किया। इसके अलावा घरों से अवैध रूप से शराब बेचने वाले 12 अन्य लोगों को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। करीब 50 अन्य लोग और पुलिस के रडार पर हैं।
विज्ञापन
एसएसपी मुनिराज जी ने बताया कि तीन थाना क्षेत्र में शराब से मौत के बाद ग्रामीणों से बात की गई थी। शिकायत मिली थी कि घरों से शराब लाकर बेची जा रही है। उसमें अपमिश्रण भी किया जा रहा है। इस पर सभी थानों की पुलिस को अलर्ट कर दिया गया है। जिम्मेदारी तय कर दी है। गांव-गांव, ठेके-ठेके पर चेकिंग अभियान चलाया जाएगा। सेल्समैन, तस्कर और विक्रेता के बारे में गांव के चौकीदार, प्रधान और अन्य लोगों से जानकारी ली जाएगी। नाम सामने आने के बाद गिरफ्तारी की जाएगी। पुलिस लगातार कार्रवाई कर रही है।
विज्ञापन
थाना शमसाबाद में इटावा के हरदोई निवासी अरविंद कुमार, बरहन में खांडा निवासी धर्मवीर सिंह, फतेहाबाद में गांव टडावली निवासी तुलाराम, छोटी बसई निवासी लाखन सिंह, कागारौल में इमरान, मलपुरा में गांव बाद निवासी देवेंद्र, एत्मादपुर में गांव अगवार निवासी भूपेंद्र उर्फ छंगा, बाह में ग्वालियर निवासी रॉकी उर्फ रोहित, विशनुपुरा निवासी पवन, जैतपुर में गढीरंपुरा निवासी सत्यप्रकाश, स्याऊपुरा निवासी मंगेश, धर्मेंद्र और नयापुरा निवासी जैसीराम को गिरफ्तार किया। आरोपियों से 614 पौव्वा देशी शराब, 20 लीटर कच्ची शराब, 10 लीटर अपमिश्रित शराब, 1.5 किलोग्राम यूरिया बरामद किया गया। ये लोग घरों से अवैध तरीके से देशी शराब और नकली शराब बेच रहे थे।
आगरा जहरीली शराब कांड: लापरवाही पर क्षेत्राधिकारी फतेहाबाद को हटाया, विभागीय जांच शुरू