Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Two more days to wait for travel across the Chambal pontoon bridge

Agra News: चंबल पांटून पुल पर सफर के लिए दो दिन और इंतजार

Sun, 01 Nov 2026 11:10 PM IST
Agra Bureau आगरा ब्यूरो
Updated Sun, 01 Nov 2026 11:10 PM IST
विज्ञापन
Two more days to wait for travel across the Chambal pontoon bridge
पिनाहट। चंबल नदी के पिनाहट-उसैद घाट पर बन रहे पांटून पुल से आवागमन शुरू होने में अभी दो दिन का और इंतजार करना पड़ सकता है। मरम्मत और निर्माण में कर्मचारी लगातार जुटे हैं। शनिवार को हुए विवाद के कारण एक दिन काम रुका रहा, जिससे इसके तैयार होने में देरी हुई।
विज्ञापन

कर्मचारियों ने रविवार को दोबारा पुल बनाने का काम शुरू कर दिया है। तेजी से कार्य किया जा रहा है। पांटून पुल बनाने का कार्य अब अंतिम चरण में है। उत्तर प्रदेश की सीमा में पुल का सारा काम पूरा हो चुका है। मध्य प्रदेश की सीमा में भिच्ची बनाने का कार्य अभी जारी है। मध्य प्रदेश की सीमा में रेत के ऊपर अभी तक मिट्टी नहीं डाली गई है। ऐसे में रेत के ऊपर से वाहनों का आवागमन कितना सुरक्षित होगा, इस पर सवाल उठ रहे हैं। पुल चालू होने में देरी से सीमावर्ती क्षेत्र के लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।
विज्ञापन

बता दें कि शनिवार को पुल पर बाइक खड़ी करने को लेकर एक विवाद हुआ था। इस विवाद के बाद कर्मचारियों के साथ मारपीट का मामला सामने आया। इसके चलते पुल का निर्माण कार्य एक दिन के लिए प्रभावित हुआ। रविवार को काम दोबारा शुरू होने के बाद कर्मचारियों ने पुल को जल्द तैयार करने के लिए तेजी से काम किया।
विज्ञापन
विज्ञापन


पुल का शेष कार्य तेजी से कराया जा रहा है। दो दिन में काम पूरा होते ही लोगों के आवागमन के लिए पुल चालू कर दिया जाएगा।
- हरीश कुमार, सहायक अभियंता, पीडब्ल्यूडी
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed