फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Two more cows die in Hirangaon Gaushala, uproar

हिरनगांव गोशाला में दो और गाय की मौत, हंगामा

Sun, 23 May 2021 10:10 PM IST
Agra Bureau आगरा ब्यूरो
Updated Sun, 23 May 2021 10:10 PM IST
विज्ञापन
Two more cows die in Hirangaon Gaushala, uproar
टूंडला। हिरनगांव स्थित अस्थाई गोशाला में दो और गाय की मौत हो गई। गोशाला में लगातार गायों की मौत पर ग्रामीणों में आक्रोश फैल गया। उन्होंने गाय की मौत को लेकर हंगामा कर दिया। सूचना पर संघ के प्रांत गोसेवा प्रमुख एवं मानद पशु कल्याण अधिकारी भी पहुंच गए। उन्होंने ग्रामीणों समझाकर मामले को शांत कराया।
विज्ञापन

सेठ छदामीलाल की हिरनगांव स्थित बंद पड़ी कांच फैक्ट्री में संचालित अस्थाई गोशाला में शनिवार को एक और रविवार को एक गाय की मौत हो गई। जानकारी पर ग्रामीणों में आक्रोश फैल गया। ग्रामीणों ने गोशाला के बाहर एकत्रित होकर जमकर हंगामा किया।
विज्ञापन

ग्रामीणों ने आरोप लगाया कि केयरटेकर द्वारा गायों की देखभाल ठीक से नहीं की जा रही है। गोशाला में गंदगी और कीचड़ में गायों को रखा जा रहा है। इससे गाय बीमार होकर मर रही हैं। जानकारी पर संघ के प्रांत गोसेवा प्रमुख रमाकांत उपाध्याय मौके पर पहुंच गए। उन्होंने मामले की जानकारी कर चिंता जाहिर की और लोगों को शांत कराया। अशोक शर्मा, कृष्णकांत शर्मा, योगेश यादव, अनिल शर्मा, संकल्प शर्मा एवं विक्रम पचौरी आदि ने भी रोष जताया।
विज्ञापन
विज्ञापन

केयरटेकर भरत सिंह का कहना है कि गोशाला की सफाई की जा रही है। बता दें कि विगत दिनों गोशाला में पांच गायों की मौत हो गई थी। सूचना पर एसडीएम सदर, सीओ टूंडला व अन्य अधिकारी पहुंचे थे। उन्होंने मामले की जानकारी कर सुधार के आदेश दिए थे।
गोशाला में एक गाय के बीमार होने पर उसका इलाज चल रहा था। उसकी मौत हुई है। दूसरी गाय की जानकारी नहीं है। अभी बाहर हूं। लौटकर मामले की जांच करेंगे।
डॉ. सरनाम सिंह
पशु चिकित्सक, फिरोजाबाद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed