फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Two more accused arrested for molesting a woman relative of an Air Force officer, arrested in agra

वायुसेना अधिकारी की रिश्तेदार का वीडियो बनाने का आरोपी साथी सहित गिरफ्तार, जिम में हुई थी घटना

Mon, 07 Sep 2020 12:11 AM IST
मुकेश कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा Published by: मुकेश कुमार Updated Mon, 07 Sep 2020 12:11 AM IST
सार

  • कमला नगर के जिम में विरोध पर की थी अभद्रता, पांच के खिलाफ दर्ज हुआ था मुकदमा, साथी सहित पकड़ा गया आरोपी

विज्ञापन
Two more accused arrested for molesting a woman relative of an Air Force officer, arrested in agra
पीड़ित (सांकेतिक तस्वीर)

विस्तार

आगरा में वायुसेना अधिकारी की रिश्तेदार महिला का जिम में वीडियो बनाने के आरोपी शशांक गुप्ता और उसके साथी अभिषेक यादव को पुलिस ने रविवार को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस दोनों आरोपियों को सोमवार को कोर्ट में पेश करेगी। इससे पहले तीन आरोपियों को पुलिस ने गिरफ्तार किया था। उन्हें कोर्ट से जमानत मिल गई थी। 

विज्ञापन


थाना नाई की मंडी क्षेत्र की रहने वाली महिला शुक्रवार को सुबह कमला नगर स्थित जिम में अपने देवर के साथ गई थीं। महिला वायुसेना के एक अधिकारी की रिश्तेदार हैं। उनका आरोप था कि यहां व्यायाम करते समय एक युवक उनका मोबाइल से वीडियो बना रहा था। विरोध पर अभद्रता की गई। देवर के आने पर लोहे की रॉड मारने का प्रयास भी किया। 
विज्ञापन



संबंधित खबर- आगराः जिम में वायुसेना अधिकारी की रिश्तेदार से छेड़छाड़, देवर को पीटा
विज्ञापन
विज्ञापन


महिला की तहरीर पर कमला नगर थाने में पांच लोगों के खिलाफ नामजद मुकदमा दर्ज हुआ था। पुलिस ने शुक्रवार रात को आरोपी आयुष शर्मा, उसके भाई प्रत्युष शर्मा और पिता बबलू पंडित को गिरफ्तार किया था। बेटों का विवाद होने पर पिता जिम में धमकी देने आया था। तीनों कोर्ट से जमानत पर रिहा हो गए थे। रविवार दोपहर को शशांक गुप्ता और अभिषेक यादव भी पकड़ लिए गए। 

नहीं मिला मोबाइल में वीडियो

थाना कमला नगर के प्रभारी निरीक्षक नरेंद्र शर्मा ने बताया कि जीवनी मंडी, छत्ता निवासी शशांक गुप्ता और विमल वाटिका, कमला नगर निवासी अभिषेक यादव को गिरफ्तार किया है। दोनों आगरा से बाहर भाग गए थे। वह अपना सामान लेने आए थे। रविवार को कमला नगर से गिरफ्तार कर लिए। 

शशांक पर ही महिला ने जिम में मोबाइल से वीडियो बनाने का आरोप लगाया था। हालांकि पूछताछ में आरोपी ने बताया कि वह अपनी सेल्फी ले रहा था। इस दौरान महिला पास से निकलकर गई थीं। उन्हें लगा कि वीडियो बना रहे हैं। 

उसके मोबाइल में वीडियो भी नहीं मिला है। हालांकि आशंका है कि उसने वीडियो को डिलीट कर दिया है। दोनों आरोपियों को सोमवार को कोर्ट में पेश किया जाएगा। पुलिस अब आरोपियों का आपराधिक इतिहास पता कर रही है। गुंडा एक्ट की कार्रवाई की भी तैयारी कर ली गई है।

लापरवाही पर कोई कार्रवाई नहीं

पीड़ित महिला के साथ घटना सुबह 11 बजे हुई थी, लेकिन पुलिस ने मुकदमा रात आठ बजे दर्ज किया था। पुलिस को सूचना 12 बजे मिल गई थी। दोपहर में दो बजे तहरीर भी थाने पर दे दी गई थी। हालांकि पुलिस कमला नगर लूट और हत्या के मामले में व्यस्त थी। छेड़छाड़ के मुकदमे में देरी की गई। पुलिस की लापरवाही सामने आई थी। 

क्षेत्राधिकारी (सीओ) हरीपर्वत सौरभ दीक्षित ने बताया कि अगर, मुकदमा दर्ज करने में लापरवाही की गई है तो जांच कराई जाएगी। दोषी पुलिसकर्मी के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी। 
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed