फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   two men killed in overspeed Thar car collided with tree in Agra

रफ्तार बनी जानलेवा: आगरा में पेड़ के टकराई थार गाड़ी, धौलपुर के दो युवकों की मौत, दो की हालत गंभीर

Wed, 24 Aug 2022 09:56 AM IST
मुकेश कुमार अमर उजाला ब्यूरो, आगरा
अमर उजाला ब्यूरो, आगरा Published by: मुकेश कुमार Updated Wed, 24 Aug 2022 09:56 AM IST
सार

खेरागढ़ तहसील क्षेत्र में राजमार्ग संख्या 39 पर भीषण हादसा हो गया। हादसे में दो युवकों की मौके पर ही मौत हो गई और दो गंभीर रूप से घायल हो गए। 

विज्ञापन
two men killed in overspeed Thar car collided with tree in Agra
हादसे में क्षतिग्रस्त कार - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

आगरा के थाना खेरागढ़ क्षेत्र में मंगलवार की रात भीषण हादसा हो गया। गांव बकालपुर के पास तेज रफ्तार थार गाड़ी अनियंत्रित होकर नीम के पेड़ से टकरा गई। हादसे में कार सवार दो युवकों की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि दो अन्य घायल हो गए। इनमें एक युवक की हालत गंभीर बताई गई है। 

विज्ञापन


हादसे में मरने वाले दोनों युवक राजस्थान के धौलपुर जनपद के रहने वाले थे। इनकी शिनाख्त उपेंद्र पुत्र तारासिंह और हिमांशु पुत्र जसवंत सिंह के रूप में हुई है। जबकि रामवकील पुत्र प्रेम सिंह और भोलू पुत्र रामनरेश घायल हैं। पुलिस ने दोनों घायलों को इलाज के लिए आगरा भेज दिया है। 

विज्ञापन

आगरा से धौलपुर लौट रहे थे कार सवार 

जानकारी के मुताबिक थार गाड़ी सवार युवक आगरा से धौलपुर के बसेड़ी अपने घर लौट रहे थे। रात तकरीबन एक बजे खेरागढ़ क्षेत्र के गांव बकालपुर के पास इनकी कार अनियंत्रित हो गई और सड़क किनारे खड़े नीम के पेड़ से टकरा गई। तेज रफ्तार होने के कारण टक्कर होते ही कार के परखच्चे उड़ गए। 

विज्ञापन
विज्ञापन


सूचना मिलते ही थाना पुलिस मौके पर पहुंच गई। हादसे में उपेंद्र और हिमांशु की मौके पर मौत हो गई थी। रामवकील और भोलू गंभीर रूप से घायल थे। पुलिस ने घायलों को अस्पताल भिजवाया। पुलिस ने मृतकों के परिजनों को सूचना दे दी है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed