फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   two men died after truck collides with car in mathura

Mathura: ट्रक ने कार को मारी टक्कर, वृंदावन से दर्शन कर आगरा जा रहे जीजा-साले की मौत

Mon, 17 Oct 2022 09:33 PM IST
मुकेश कुमार अमर उजाला ब्यूरो, आगरा
अमर उजाला ब्यूरो, आगरा Published by: मुकेश कुमार Updated Mon, 17 Oct 2022 09:33 PM IST
सार

आगरा के हींग की मंडी निवासी खिलौना व्यवसायी सौरभ अपने साले के साथ वृंदावन दर्शन करने आए थे। सोमवार तड़के दोनों वापस जा रहे थे। रास्ते में हादसे का शिकार हो गए। 

विज्ञापन
two men died after truck collides with car in mathura
मथुरा में हुआ सड़क हादसा (सांकेतिक तस्वीर)

विस्तार

मथुरा के वृंदावन से दर्शन कर आगरा लौट रहे खिलौना व्यवसायी और उसके साले की कार को ट्रक ने चपेट में ले लिया। हादसे में कार सवार जीजा-साले की मौत हो गई। यह हादसा सोमवार को टाउनशिप तिराहे स्थित फ्लाई ओवर पर हुआ। उधर, रिफाइनरी थाना क्षेत्र में मकान का छज्जा गिरने से बुजुर्ग की मौत हो गई। 

विज्ञापन

 
आगरा के हींग की मंडी निवासी खिलौना व्यवसायी सौरभ कुशवाह (30) अपने साले आयुष कुशवाह (20) निवासी गांधीनगर के साथ रविवार की शाम वृंदावन ठाकुर जी के दर्शन के लिए आए थे। सोमवार को तड़के तीन बजे कार से वापस घर लौट रहे थे। 
विज्ञापन


रिफाइनरी थाना क्षेत्र में हाईवे के टाउनशिप तिराहा स्थित फ्लाईओवर पर उनकी कार को ट्रक ने चपेट में ले लिया। हादसे में सौरभ की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि आयुष को गंभीर हालत में इलाज के लिए आगरा ले जाया गया, जहां उसने दम तोड़ दिया। पुलिस ने दोनों के शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। 

विज्ञापन
विज्ञापन

छज्जा गिरने से वृद्ध की मौत

रिफाइनरी थाना क्षेत्र के गांव खीरिया में रविवार की रात छज्जा गिरने से घायल हुए वृद्ध की सोमवार सुबह इलाज के दौरान मौत हो गई। खीरिया गांव में रात को तारा (65) अपने घर के बाहर चारपाई पर सो रहे थे। रात में भरभरा कर छज्जा उनके ऊपर गिर गया। मलबे में दब कर वह गंभीर रूप से घायल हो गए। वृद्ध को इलाज के लिए एक प्राइवेट अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां सुबह उसकी मौत हो गई।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed