{"_id":"634d7ca73e6dde3cc20db52b","slug":"two-men-died-after-truck-collides-with-car-in-mathura","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"Mathura: ट्रक ने कार को मारी टक्कर, वृंदावन से दर्शन कर आगरा जा रहे जीजा-साले की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Mathura: ट्रक ने कार को मारी टक्कर, वृंदावन से दर्शन कर आगरा जा रहे जीजा-साले की मौत
Mon, 17 Oct 2022 09:33 PM IST
मुकेश कुमार
अमर उजाला ब्यूरो, आगरा
अमर उजाला ब्यूरो, आगरा
Published by: मुकेश कुमार
Updated Mon, 17 Oct 2022 09:33 PM IST
सार
आगरा के हींग की मंडी निवासी खिलौना व्यवसायी सौरभ अपने साले के साथ वृंदावन दर्शन करने आए थे। सोमवार तड़के दोनों वापस जा रहे थे। रास्ते में हादसे का शिकार हो गए।
विज्ञापन
मथुरा में हुआ सड़क हादसा (सांकेतिक तस्वीर)
विस्तार
मथुरा के वृंदावन से दर्शन कर आगरा लौट रहे खिलौना व्यवसायी और उसके साले की कार को ट्रक ने चपेट में ले लिया। हादसे में कार सवार जीजा-साले की मौत हो गई। यह हादसा सोमवार को टाउनशिप तिराहे स्थित फ्लाई ओवर पर हुआ। उधर, रिफाइनरी थाना क्षेत्र में मकान का छज्जा गिरने से बुजुर्ग की मौत हो गई।
विज्ञापन
आगरा के हींग की मंडी निवासी खिलौना व्यवसायी सौरभ कुशवाह (30) अपने साले आयुष कुशवाह (20) निवासी गांधीनगर के साथ रविवार की शाम वृंदावन ठाकुर जी के दर्शन के लिए आए थे। सोमवार को तड़के तीन बजे कार से वापस घर लौट रहे थे।
विज्ञापन
रिफाइनरी थाना क्षेत्र में हाईवे के टाउनशिप तिराहा स्थित फ्लाईओवर पर उनकी कार को ट्रक ने चपेट में ले लिया। हादसे में सौरभ की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि आयुष को गंभीर हालत में इलाज के लिए आगरा ले जाया गया, जहां उसने दम तोड़ दिया। पुलिस ने दोनों के शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
विज्ञापन
Trending Videos