{"_id":"66ffc4d5f96e46baa40d2076","slug":"two-members-of-jaharkhurani-gang-arrested-four-passengers-made-unconscious-in-chhapra-express-2024-10-04","type":"story","status":"publish","title_hn":"Mathura: जहरखुरानी गिरोह के दो सदस्य गिरफ्तार, छपरा एक्सप्रेस में चार यात्री किए बेहोश; फिर लूट लिया सामान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Mathura: जहरखुरानी गिरोह के दो सदस्य गिरफ्तार, छपरा एक्सप्रेस में चार यात्री किए बेहोश; फिर लूट लिया सामान
Fri, 04 Oct 2024 04:05 PM IST
धीरेन्द्र सिंह
संवाद न्यूज एजेंसी, मथुरा
संवाद न्यूज एजेंसी, मथुरा
Published by: धीरेन्द्र सिंह
Updated Fri, 04 Oct 2024 04:05 PM IST
सार
मथुरा जीआरपी ने ट्रेन में सफर करने वाले यात्रियों को नशीली चीज खिलाकर लूटने वाले जहरखुरानी गिरोह के दो सदस्य गिरफ्तार किए हैं। दोनों ने हाल में ही छपरा एक्सप्रेस के चार यात्रियों को बेहोश कर उनका सामान लूट लिया था। पुलिस ने दोनों के कब्जे से लूट का माल भी बरामद किया है।
विज्ञापन
जहरखुरानी गिरोह के दो शातिर गिरफ्तार
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
मथुरा जीआरपी को बड़ी सफलता हाथ लगी है। टीम ने ट्रेन में जहरखुरानी करने वाले दो शातिरों को गिरफ्तार कर लिया है। दोनों के कब्जे से चुराई गई नगदी और अन्य सामान बरामद किया गया है।
ट्रेन में सफर के दौरान पहले दोस्ती और फिर जहरखुरानी। जीआरपी मथुरा टीम ने दो ऐसे शातिरों को गिरफ्तार किया है, जो ट्रेन में सफर के दौरान लोगों को भरोसे में लेकर उन्हें लूट लेते थे। पहले लच्छेदार बातें करके यात्री से दोस्ती करते थे, फिर मौका देखकर उन्हें पीने के लिए चाय या कोल्डड्रिंक देते थे। बातों का जाल इतना मजबूत होता था कि सामने बैठा यात्री चाहकर भी कोल्डड्रिंक, चाय पीने से मना नहीं कर पाता था।
कुछ दिन पहले गिरोह ने मथुरा छपरा एक्सप्रेस में इसी अंदाज में जहरखुरानी का शिकार बनाया था। सीओ जीआरपी नजमुल हुसैन नकबी ने बताया कि आरोपी अली मोहम्मद और अशरफ अली के कब्जे से काफी सामान बरामद किया गया है।