फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Two Man Died Due Under Suspicious Circumstances Fear Of Drinking Poisonous Liquor

फिरोजाबाद: शराब पीने के बाद चाचा-भतीजे समेत तीन लोगों की मौत, पुलिस जांच में जुटी

Wed, 18 Nov 2020 12:05 AM IST
Abhishek Saxena न्यूज डेस्क, अमर उजाला, फिरोजाबाद
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, फिरोजाबाद Published by: Abhishek Saxena Updated Wed, 18 Nov 2020 12:05 AM IST
सार

  • परिजनों के अनुसार सोमवार की शाम करीब छह बजे तीनों घर आए तो शराब के नशे में थे। रात में तबियत बिगड़ी और उल्टियां हुईं। 

विज्ञापन
Two Man Died Due Under Suspicious Circumstances Fear Of Drinking Poisonous Liquor
मौत के बाद विलाप करते परिजन - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

फिरोजाबाद जिले के गांव शेखपुरा में मंगलवार को चाचा-भतीजे समेत तीन लोगों की मौत हो गई। तीनों ने सोमवार शाम शराब पी थी। घर लौटने के बाद तीनों को रात से उल्टी हो रही थी। शराब के जहरीली होने की आशंका जताई गई है। पुलिस ने तीनों शवों का पोस्टमार्टम कराया है। जांच कर रही है। 

विज्ञापन

 
थाना खैरगढ़ क्षेत्र के शेखपुरा निवासी संजू (40) पुत्र विजयपाल उर्फ साधु सिंह यादव अपने परिवार के चाचा नवींचंद्र (45) पुत्र राजेंद्र सिंह के साथ कारखाने में मजदूरी करता था। सोमवार शाम तकरीबन छह बजे दोनों घर लौटे। परिजनों के अनुसार, दोनों नशे की हालत में थे। रात करीब एक बजे दोनों को उल्टी होने लगी। 
विज्ञापन



इस दौरान दोनों ने पेट में दर्द की शिकायत की। परिजनों ने दोनों को गरम पानी के साथ दर्द की दवा दे दी। मंगलवार तड़के पांच बजे करीब संजू की मौत हो गई। इसके कुछ देर बाद ही नवीचंद्र ने भी दम तोड़ दिया। इधर, मंगलवार शाम गांव के ही अवधेश (38) पुत्र फौजदार सिंह की भी तबियत खराब हो गई। 

विज्ञापन
विज्ञापन

परिजन अवधेश को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (सीएचसी) खैरगढ़ ले गए, जहां से उसे जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया। उपचार के दौरान उसकी भी मौत हो गई। अवधेश के भतीजे रामतीर्थ ने बताया कि सोमवार शाम चाचा ने भी शराब पी थी। 

देर रात से ही अवधेश को भी उल्टियां हो रही थीं, लेकिन मंगलवार शाम तबियत ज्यादा खराब हो गई थी। ग्रामीणों की सूचना पर सीओ शिकोहाबाद बल्देव सिंह खनेड़ा, एसएचओ मुस्तकीम अली सहित फोर्स गांव में पहुंच गई। पुलिस ने तीनों के शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिए।

संजू-नवीचंद्र नशे की हालत में घर आए थे 

संजू के पिता विजयपाल उर्फ साधु सिंह यादव ने बताया कि सोमवार शाम छह बजे दोनों एक साथ घर लौटे थे। दोनों नशे की हालत में थे। रात में उल्टी होने पर गरम पानी के साथ दवा दी थी। सुबह दोनों की मौत हो गई। आशंका है कि शराब पीने से दोनों की मौत हुई है। उन्होंने आशंका जताई कि शराब जहरीली थी।

दिवाली पर हुई थी कमलेश की मौत 

ग्रामीणों ने बताया कि दिवाली 14 नवंबर को गांव के कमलेश (50) पुत्र जनक सिंह की भी इसी तरह से मौत हुई थी। वह भी शराब पीता था। दीपावली सुबह वह मृत हालत में मिला था। परिजनों ने पुलिस को सूचना दिए बिना ही उसका अंतिम संस्कार करा दिया था। 

गांव में बिकती है अवैध शराब, जहरीली होने की आशंका 

गांव शेखपुरा में अवैध रूप से शराब की बिक्री का धंधा चलता है। आशंका है कि संजू और नवीचंद्र ने गांव से शराब खरीदकर पी। हालांकि मृतकों के परिजन कुछ खुलकर बताने को तैयार नहीं है लेकिन ग्रामीणों का कहना है कि गांव में सौ रुपये में चार पउआ शराब के बेचे जाते हैं। ग्रामीणों का कहना है कि शराब जहरीली हो सकती है और इसके पीने
से ही तीनों की मौत हुई हो। 

एसपी ग्रामीण राजेश कुमार ने बताया कि थाना खैरगढ़ के गांव शेखपुरा में तीन लोगों की मौत हुई है। जांच में सामने आया कि नवींचद्र, संजू यादव और अवधेश ने रात को शराब पी थी। शव पोस्टमार्टम के लिए भेजे गए हैं। अन्य बिंदुओं पर भी पुलिस टीम जांच कर रही है। 

तबियत बिगड़ने पर एक युवक को सीएचसी पर लाया गया

शेखपुरा निवासी धर्मेंद्र (35) पुत्र श्रीचंद्र की भी मंगलवार शाम तबियत खराब हो गई। पुलिस ने धर्मेंद्र को भी इलाज के लिए सीएचसी पर भेजा। एसपी ग्रामीण राजेश कुमार के अनुसार गांव वालों से जानकारी मिली थी कि धर्मेंद्र ने भी शराब पी थी। तबियत खराब होने पर उसे सीएचसी पर भेजा था। अब उसकी हालत ठीक है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed