फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Two man arrested in Mainpuri

मैनपुरी में मंदिरों से चोरी करने वाले दो शातिर गिरफ्तार

Sun, 07 Feb 2021 11:33 PM IST
Agra Bureau आगरा ब्यूरो
Updated Sun, 07 Feb 2021 11:33 PM IST
विज्ञापन
Two man arrested in Mainpuri
मंदिर में चोरी के आरोप में पकड़े गए युवक - फोटो : MAINPURI
घिरोर। थाना पुलिस ने मंदिरों में चोरी की वारदात अंजाम देने वाले दो शातिर गिरफ्तार कर लिए। इनके कब्जे से हजारों की नकदी, मोबाइल और टूटा हुआ दानपात्र भी बरामद हुआ। पुलिस ने चोरों के अन्य साथियों के बारे में भी अहम सुराग हाथ लगे हैं।
विज्ञापन

थाना क्षेत्र में जैन मंदिर और शिव मंदिर में लगातार तीन चोरी की वारदात हुईं।
चोर दानपात्र से हजारों की नकदी चोरी कर ले गए थे। जैन मंदिर से दूसरी वारदात में दानपात्र ही उखाड़ कर ले गए थे। रविवार की सुबह प्रभारी निरीक्षक पहलवान सिंह को सूचना मिली कि निर्माणाधीन घिरोर मैनपुरी बाईपास के पास दो संदिग्ध मौजूद हैं। इस सूचना पर प्रभारी निरीक्षक ने टीम के साथ दबिश देकर दोनों संदिग्ध हिरासत में लिए। पूछताछ में पकड़े गए संदिग्धों ने अपने नाम रंजीत कडेरे निवासी नई बस्ती और विनोद उर्फ गुटरा निवासी मोहल्ला शाक्यान बताया।
विज्ञापन

इनके कब्जे से मोबाइल और करीब छह हजार की नकदी मिली। सख्ती से पूछताछ करने पर बताया कि उन्होंने अपने साथी विशाल निवासी जसवंतनगर इटावा के साथ मिलकर 29 दिसंबर को जसराना रोड स्थित मंदिर से हजारों की नकदी व मोबाइल चोरी किया था। पुलिस ने रंजीत के घर से मंदिर से चुराया गया दानपात्र भी बरामद कर लिया। जैन मंदिर और शिव मंदिर में हुई चोरी की वारदात करना भी कबूल किया। थाना पुलिस ने पकड़े गए युवकों को मुकदमा दर्ज करने के बाद न्यायालय में पेश किया। वहां से दोनों को जेल भेजा गया है। पुलिस अब तीसरे साथी विशाल की तलाश कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed