फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Two madrasas found operating without recognition

दो मदरसे मिले बिना मान्यता के संचालित

Tue, 20 Sep 2022 11:21 PM IST
Agra Bureau आगरा ब्यूरो
Updated Tue, 20 Sep 2022 11:21 PM IST
सार

जिले में बिना मान्यता के संचालित हो रहे मदरसों का सर्वे शुरू हो गया है। सर्वे के दौरान दोनों मदरसे बिना मान्यता के संचालित हो रहे थे। इन मदरसों से मदरसों का 12 बिंदुओं पर निर्धारित प्रारूप पर मदरसे का नाम, मदरसा संचालित करने वाली संस्था का नाम, स्थापना वर्ष, मदरसे के भवन की स्थिति ( किराए का या निजी), अध्ययनरत छात्र-छात्राओं की संख्या, शिक्षकों की संख्या, लागू पाठ्यक्रम, आय का स्रोत, मदरसे का भवन छात्र-छात्राओं के लिए उपयुक्त है या नहीं, पेयजल सुविधा, फर्नीचर, बिजली आपूर्ति के साथ ही मदरसों में पढ़ रहे छात्र अन्य विद्यालय में नामांकित ह्रैं या नहीं आदि जानकारी संग्रहित की गई।

विज्ञापन
Two madrasas found operating without recognition

विस्तार

कासगंज। जिले में बिना मान्यता के संचालित हो रहे मदरसों का सर्वे शुरू हो गया है। कासगंज में दो मदरसे बिना मान्यता के संचालित मिले। इन मदरसों का पूरा ब्यौरा संग्रहित कर लिया गया है। अब इनकी सूचना शासन को भेजी जाएगी। मदरसों के सर्वे से खलबली मच गई है।
विज्ञापन

जिला अल्पसंख्यक कल्याण अधिकारी शालिनी रंजन, बेसिक शिक्षा अधिकारी राजीव यादव, एसडीएम पंकज कुमार एवं तहसीलदार अजय कुमार की टीम ने अशर्फियां तुल उलूम मदरसा ,जामा मस्जिद, मदीना मस्जिद चकैया के मदरसों का सर्वे किया। सर्वे के दौरान दोनों मदरसे बिना मान्यता के संचालित हो रहे थे। इन मदरसों से मदरसों का 12 बिंदुओं पर निर्धारित प्रारूप पर मदरसे का नाम, मदरसा संचालित करने वाली संस्था का नाम, स्थापना वर्ष, मदरसे के भवन की स्थिति ( किराए का या निजी), अध्ययनरत छात्र-छात्राओं की संख्या, शिक्षकों की संख्या, लागू पाठ्यक्रम, आय का स्रोत, मदरसे का भवन छात्र-छात्राओं के लिए उपयुक्त है या नहीं, पेयजल सुविधा, फर्नीचर, बिजली आपूर्ति के साथ ही मदरसों में पढ़ रहे छात्र अन्य विद्यालय में नामांकित ह्रैं या नहीं आदि जानकारी संग्रहित की गई।
विज्ञापन

बिना मान्यता के संचालित दो मदरसों का सर्वे किया गया। इन मदरसों का 12 बिंदुओं पर ब्यौरा संग्रहित किया गया है। अभी जो मदरसे बिना मान्यता के चल रहे हैं उनका सर्वे किया जाएगा। सर्वे के बाद रिपोर्ट जिलाधिकारी को सौंपी जाएगी। इसके बाद रिपोर्ट शासन को जाएगी- शालिनी रंजन, जिला अल्पसंख्यक अधिकारी
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed