फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Two liquor smugglers arrested in Agra

Agra: पुष्पा स्टाइल में शराब की तस्करी...25 लाख कीमत की 341 पेटी बरामद, बिहार ले जा रहे थे खेप; दो गिरफ्तार

Sun, 27 Jul 2025 04:36 PM IST
अरुन पाराशर संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा Published by: अरुन पाराशर Updated Sun, 27 Jul 2025 04:36 PM IST
सार

कैंटर की पुलिस ने जांच की तो हैरान रह गई। बोरियां हटाने के बाद नीचे शराब के कार्टन रखे मिले। पुलिस ने बड़ी मात्रा में शराब बरामद की।
 

विज्ञापन
Two liquor smugglers arrested in Agra
पुलिस गिरफ्त में आरोपी। - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी

विस्तार

आगरा में कमला नगर पुलिस ने पुष्पा स्टाइल में शराब की तस्करी करने वाले दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। आरोपी कैंटर में चोकर और भूसे के बीच शराब की 341 अलग-अलग ब्रांड की बोतलें छिपाकर ले जा रहे थे। जिनकी बाजार में अनुमानित कीमत 24.36 लाख रुपये बतायी गई। 
विज्ञापन


डीसीपी सिटी सोनम कुमार ने बताया कि शुक्रवार रात कमला नगर पुलिस को शराब तस्करी की जानकारी मिली। सिकंदरा की तरफ से तेज रफ्तार में आ रहे एक कैंटर को रोका गया। टीम को तीन बोरियां हटाने के बाद नीचे शराब के कार्टन रखे मिले। 
विज्ञापन


हरियाणा के जिला सोनीपत थाना बड़ी क्षेत्र निवासी संदीप कश्यप और बागपत के थाना कोतवाली क्षेत्र के गांव निरोजपुर निवासी कुलदीप को गिरफ्तार कर लिया। उनसे 341 पेटी शराब, कैंटर, दो मोबाइल, 170 बोरी चोकर व भूसा और एक हजार रुपये की नकदी बरामद की गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन


चंडीगढ़ से बिहार ले जा रहे थे शराब
पुलिस पूछताछ में आरोपियों ने बताया कि बिहार में शराब बंदी है। इस वजह से वहां दोगुने दाम से अधिक रेट में बिक जाती है। पुलिस चेकिंग के दौरान पकड़े न जा सकें। इस वजह से यह वाला तरीका अपनाया था।
 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed