{"_id":"678f1005a8b8ee6f170a07df","slug":"two-lanes-of-delhi-highway-closed-for-elevated-track-of-agra-metro-2025-01-21","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"Agra Metro: आगरा-दिल्ली हाईवे की दो लेन बंद...गुरु का ताल मेट्रो स्टेशन का काम शुरू; बदली गई यातायात व्यवस्था","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Agra Metro: आगरा-दिल्ली हाईवे की दो लेन बंद...गुरु का ताल मेट्रो स्टेशन का काम शुरू; बदली गई यातायात व्यवस्था
Tue, 21 Jan 2025 08:39 AM IST
धीरेन्द्र सिंह
अमर उजाला न्यूज नेटवर्क, आगरा
अमर उजाला न्यूज नेटवर्क, आगरा
Published by: धीरेन्द्र सिंह
Updated Tue, 21 Jan 2025 08:39 AM IST
सार
आगरा मेट्रो के पहले कॉरिडोर के अंतिम तीन स्टेशन आईएसबीटी, गुरु का ताल और सिकंदरा एलिवेटेड हैं। एलिवेटेड ट्रैक के लिए बैरिकेडिंग हो गई है, जिसके चलते दिल्ली हाईवे की दो लेन बंद कर दी गई हैं।
विज्ञापन
आगरा मेट्रो
- फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
विस्तार
आगरा मेट्रो के पहले कॉरिडोर में गुरु का ताल स्टेशन की निर्माण प्रक्रिया शुरू हो गई है। इसके लिए हाईवे की दोनों ओर बैरिकेडिंग की है। करीब 200 मीटर तक हाईवे की आने-जाने की दो लेन बंद कर दी गई हैं।
विज्ञापन
उत्तर प्रदेश मेट्रो रेल काॅरपोरेशन के उप महाप्रबंधक पंचानन मिश्रा ने बताया कि पहले गुरु का ताल से सिकंदरा तक हाईवे के दोनों ओर की एक-एक लेन बंद करते हुए बैरिकेडिंग करनी थी। जाम और यातायात प्रभावित होता देख पिलर के लिए करीब 200 मीटर पर ही बैरिकेडिंग की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
अभी गुरु का ताल पर दोनों ओर की एक-एक लेन पर बैरिकेडिंग की है। यही योजना सिकंदरा तक स्टेशन बनाने के लिए किया जाएगा। दरअसल, पहले कॉरिडोर में अंतिम तीन स्टेशन एलिवेटेड हैं, इसमें आईएसबीटी सर्विस रोड पर बन रहा है। बाकी के दो स्टेशन गुरु का ताल और सिकंदरा हाईवे के मध्य बनेगा।
पहले कॉरिडोर में ताज पूर्वी से मन:कामेश्वर मंदिर स्टेशन तक मेट्रो का संचालन हो रहा है। आरबीएस और राजामंडी भूमिगत स्टेशन का निर्माण पूरा हो चुका है। राजामंडी से आगरा कॉलेज, आगरा कॉलेज से एसएन मेडिकल कॉलेज और एसएन मेडिकल काॅलेज से मन:कामेश्वर स्टेशन तक खुदाई हो रही है।